श्री दिगम्बर जैन मंदिर, खारुपेटिया में प्रतिमाएं चोरी होने से हड़कम्प मच गया। इससे जैन समाज में आक्रोश है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया खारुपेटिया जैन मंदिर में आए थे और इस मंदिर के आकर्षण से वह भी अछूते नहीं रहे।
दारांग(असम)। श्री दिगम्बर जैन मंदिर, खारुपेटिया में प्रतिमाएं चोरी होने से हड़कम्प मच गया। इससे जैन समाज में आक्रोश है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पूर्व असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया खारुपेटिया जैन मंदिर में आए थे और इस मंदिर के आकर्षण से वह भी अछूते नहीं रहे। उन्होंने इस मंदिर और यहां के माहौल की प्रशंसा की थी। यहां की प्रतिमाएं जैन समाज की धरोहर थीं। लेकिन प्रशासन की चूक के कारण सोमवार को इस मंदिर से सात प्रतिमाएं चोरी हो गईं। यहां गार्ड भी मौजूद था।

मंगलवार सुबह जब श्रद्धालु इस मंदिर में कलशाभिषेक करने आए तो सभी प्रतिमाएं नहीं होने से आश्चर्यचकित रह गए। साथ ही दानपेटियां भी खाली कर दी गईं। पूरा समाज यहां इकट्ठा हो गया। यह प्रतिमाएं कितने वर्षों पुरानी, इसके बारे में बताना भी मुश्किल है। समाजजनों का आग्रह है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करे।













Add Comment