गोम्मटगिरि मामले में जैन समाज की महापंचायत मंगलवार 9 मई को रात आठ बजे हुकुमचंद धर्मशाला, सर सेठ हुकुमचंद मार्ग, इंदौर में आयोजित की जाएगी। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट
इंदौर। जैसा कि सभी को विदित है कि गोम्मटगिरि के विषय से जैन समाज आहत है। इस मामले को लेकर समग्र जैन समाज की महापंचायत आयोजित की गई है। इस महापंचायत में जैन समाज की संयुक्त बैठक दिगंबर श्वेतांबर के सभी लगभग 210 मंदिरों के अध्यक्ष, मंत्री व पदाधिकारियों व दिगंबर जैन समाज समाजिक संसद, दिगंबर जैन महासमिति, तीर्थ रक्षा कमेटी, पुलक चेतना मंच, दिगंबर जैन महासभा , दिगंबर जैन शोसल ग्रुप फेडरेशन दिगंबर जैन परवार समाज व समस्त जैन सोशल ग्रुप व सकल जैन समाज, महिला संगठन, महिला मंडल आदि शामिल होंगे।
यह महापंचायत मंगलवार 9 मई को रात आठ बजे हुकुमचंद धर्मशाला, सर सेठ हुकुमचंद मार्ग, इंदौर में आयोजित की जाएगी। समग्र जैन समाज, भगवान बाहुबली दिगंबर जैन गोम्मटगिरि ट्रस्ट, इंदौर ने निवेदन किया है कि अधिक से अधिक संख्या में समाजजन इसमें भाग लें।













Add Comment