समाचार

जैन छात्रावास में 30 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ: संस्कार और नैतिक शिक्षा भी देना अनिवार्य हो – आर.के.जैन 


बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ साथ संस्कार और नैतिक शिक्षा भी आवश्यक रूप से दी जानी चाहिए। ताकि उनमें देश धर्म और समाज के साथ पीड़ित मानव सेवा का जज्बा पैदा हो सके। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


ग्वालियर। बच्चों को लौकिक शिक्षा के साथ साथ संस्कार और नैतिक शिक्षा भी आवश्यक रूप से दी जानी चाहिए। ताकि उनमें देश धर्म और समाज के साथ पीड़ित मानव सेवा का जज्बा पैदा हो सके। वीर शिक्षा समिति द्वारा किए जा रहे कार्य प्रशंसनीय एवं सराहनीय हैं। यह विचार सेवनिवृत्त कलेक्टर आर.के.जैन ने जैन वीर शिक्षा समिति द्वारा जैन छात्रावास में आयोजित समर कैम्प के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किए।

श्री वीर शिक्षा समिति (जैन छात्रावास) ग्वालियर के महामंत्री डॉ. मुकेश जैन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार माधव डिस्पेंसरी के सामने जैन सेंट्रल स्कूल (जैन छात्रावास) के प्रांगण में दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर एवं ग्वालियर यूथ सोसायटी के सहयोग से एक मई से 30 मई तक प्रातः 6.30 बजे से 10.30 बजे तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। समर कैंप में योगा, कराटे वेस्टर्न डांस, ड्राइंग और क्राफ्ट के साथ मेंहदी, शतरंज, जुम्बा एवं लोक नृत्य का प्रशिक्षण प्रशिक्षित लोगों द्वारा दिया जा रहा है।

शिविर का विधिवत उद्घाटन सेवानिवृत्त आई.ए.एस श्री आर के जैन द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया। शिविर में श्री दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर ग्वालियर के संस्थापक अध्यक्ष अनुपम चौधरी, ग्वालियर यूथ सोसायटी के अध्यक्ष संजय कठ्ठल ने भी सम्बोधित किया। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र जैन ने दिया। अतिथियों का स्वागत जैन सेन्ट्रल हाई स्कूल की प्राचार्या नीतू सिंह, रश्मि जैन, महेन्द्रकुमार जैन, संजय जैन चौधरी, राजमल जैन, डॉ. जितेन्द्र जैन एडवोकेट, पारस जैन, सौरभ जैन एडवोकेट, विक्रम कुमार जैन, गुलज़ारीलाल जैन, विमल जैन कक्कू, देवेन्द्र जैन लुनिया ने किया। इस अवसर पर जैन समाज के अनिल शाह, भरत वैरागी, आशीष जैन, अम्बरीष जैन, राजुल जैन, प्रशांत जैन, बालचंद जी जैन विशेष रूप से उपस्थित थे। संस्था द्वारा जैन समाज के प्रवक्ता ललित जैन को समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए शॉल, श्रीफल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन रमेशचन्द्र जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के मंत्री डा मुकेश जैन द्वारा किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page