श्री चन्द्रप्रभु पल्लीवाल दिगम्बर जैन मन्दिर में संगीतमय श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। श्री भक्तामर पाठ के पुण्यार्जक आशीष जैन, डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि कोरोना काल में जब सभी प्राणियों के जीवन में चारों ओर अंधेरा छाया हुआ था, तब हमने अपने निवास पर प्रतिदिन नियमित रूप से श्री भक्तामर पाठ करने का दृढ़ संकल्प लिया था। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…
मुरैना। श्री चन्द्रप्रभु पल्लीवाल दिगम्बर जैन मन्दिर में संगीतमय श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। श्री भक्तामर पाठ के पुण्यार्जक आशीष जैन, डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि कोरोना काल में जब सभी प्राणियों के जीवन में चारों ओर अंधेरा छाया हुआ था, तब हमने अपने निवास पर प्रतिदिन नियमित रूप से श्री भक्तामर पाठ करने का दृढ़ संकल्प लिया था। कोरोना काल से आज तक नियमित रूप से श्री भक्तामर पाठ के वाचन को 1111 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री चन्द्रप्रभु पल्लीवाल जैन मंदिर, लोहिया बाजार मुरैना में अति भव्य रूप में 48 दीपों द्वारा संगीतमय श्री भक्तामर पाठ का आयोजन किया गया। श्री महामंत्र णमोकार के मंगलाचरण के साथ भक्तामर पाठ का वाचन प्रारंभ हुआ। प्रत्येक काव्य के वाचन के पश्चात एक दीपक प्रज्वलित कर माढ़ने पर स्थापित किया जा रहा था। पाठ के मध्य में जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति भी की जा रही थी। पाठ के पश्चात श्री भक्तामर की महिमा एवं आलोचना पाठ वाचन भी किया गया।

ये रहे मौजूद
श्री भक्तामर पाठ के वाचन को नियमित करते हुए 1111 दिन पूरे होने के अवसर पर सर्वश्री द्वारिकाप्रसाद जैन एडवोकेट, नेमीचंद जैन, कन्हैयालाल जैन, दर्शनलाल जैन, विनोद जैन, अमर जैन, पंडित मनोज जैन, अनिल बरैया, पदमचंद जैन एडवोकेट, दिनेशचंद जैन एडवोकेट, दर्शनलाल, पदमचंद चौधरी, सतेंद्र जैन खनेता, पारस जैन नन्दपुरा, मनोज नायक, अमित जैन, पदमचंद, रविन्द्र जैन, प्रदीप जैन, हितेंद्र जैन, आशीष जैन पत्रकार, धन्नालाल जैन, मुन्नालाल जैन सहित सैकड़ों की संख्या में सधर्मी बन्धु एवं महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम कर पश्चात सभी के स्वल्पाहार की व्यवस्था आशीष जैन, डॉ. अभिषेक जैन की ओर से की गई थी।













Add Comment