समाचार

तीर्थवंदना के लिए निकले मुरैना से : जैनाचार्य का टिकटोली के लिए हुआ विहार

मुरैना (मनोज नायक)। ज्ञानतीर्थ क्षेत्र मुरैना से आचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज ने तीर्थवन्दना के लिए टिकटोली के लिए विहार किया। अतिशय क्षेत्र कमेटी टिकटोली के अध्यक्ष राजेंद्र भण्डारी ने बताया कि ज्ञानतीर्थ मुरैना में विराजमान परम पूज्य सप्तम पट्टाचार्य श्री ज्ञेयसागर जी महाराज एवं मुनिश्री ज्ञातसागर जी महाराज ने श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र टिकटोली के लिए विहार किया। रात्रि विश्राम मुरैना गांव में हुआ। आहारचर्या बागचीनी चोखट्टा पर होने की संभावना है।

विहार में राजेन्द्र भण्डारी, ओमप्रकाश, अनिल व्याख्याता, पंकज मेडिकल, राजेन्द्र नन्दपुरा, डॉ. मनोज जैन, मनोज नायक, अनूप भण्डारी, राजीव टीटू, सोनू वरहाना, सुभाषचंद्र सैथरी, दिनेश बरैया, प्रदीप जैन, रज्जू जैन, नेमीचंद जैन, वीरेंद्र मास्टर, महावीर वरहाना, सुनील बीमा वाले, रमेशचंद, पंकज बन्दना साड़ी, नितिन बघपुरा, विनोद तार, शैलेन्द्र शैलू, जैकी बरेथा, अनिकेत, मोहित, मनीष वरहाना, आशीष गंज सहित मुरैना एवं जौरा के अनेकों गुरुभक्त मौजूद थे ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page