भोपाल (राजेश जैन दद्दू)। जैन समाज ने कुंडलपुर तीर्थ क्षेत्र के चार किलोमीटर के दायरे में शराब, मांस की बिक्री प्रतिबंधित करने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की है कि क्षेत्र पर आने जाने वाले यात्रियों के लिए परिवहन की सुविधा का विस्तार किया जाएगा और सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के इस निर्णय का दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद इंदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, परवार समाज के अध्यक्ष राजेश लारेल,राजीव जैन बंटी, संजीव जैन संजीवनी, प्रदीप बड़जात्या, राजेश जैन दद्दू ने आभार प्रकट किया।
आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
17
+1
5
+1













Add Comment