समाचार

प्रभावना रथ का इदौर नगर में आगमन: लोगों ने अपने- अपने घरों पर रथ का स्वागत किया


सारांश

मध्य प्रदेश के दमोह में राष्ट्रसंत विरागसागरजी, विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में महामस्तकाभिषेक गजरथ महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है। धर्म प्रभावना के लिए रथ ने इंदौर में भ्रमण किया। राजेश जैन दद़ू की रिपोर्ट।


इंदौर। विश्व इतिहास में प्रथम बार एक साथ 80 पंचकल्याणक एवं यती सम्मेलन युग प्रतिक्रमण महामस्तकाभिषेक गजरथ महोत्सव 1 से 15 फरवरी तक पथरिया जिला दमोह (मध्य प्रदेश) में आयोजित किया जा रहा है। इसकी पहचान विरागोत्सव पंचकल्याणक तीर्थ महा-महोत्सव के रूप में है। परम पूज्य उपसर्ग विजेता राष्ट्रसंत गणाचार्य श्री 108 विरागसागरजी महामुनिराज, आचार्य श्री विशुद्ध सागरजी महाराज ससंघ के सान्निध्य में यह आयोजन होने जा रहा है।

श्रद्धालु हुए धर्ममय  

प्रभावना रथ पूरे इंदौर में भ्रमण कर रहा है। रथ ने इंदौर नगर के छत्रपति नगर दिगबर जैन मन्दिर सेअग्रसेन नगर, गौरव नगर, महावीर बाग कालोनी में भ्रमण किया और धर्म प्रभावना की। कालोनी निवासियों ने अपने- अपने घरों पर रथ का स्वागत किया। श्रद्धालुओं की भक्ति देखते ही बनती थी। इस अवसर पर दिगबर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉक्टर जैनेन्द्र जैन, कैलाश जैन नेताजी, राजेश जैन दद़ू दिलीप जैन, सचिन जैन, राकेश गोधा, पंकज जैन आदि ने प्रभावना रथ के साथ धर्म प्रभावना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page