समाचार

अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव में पाषाण से बनेगे भगवान: दस वर्ष पूर्व रखी गई थी आधारशिला


सारांश

ललितपुर में 28 जनवरी से 5 फरवरी तक महामहोत्सव का पंचकल्याणक कराने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। स्वयंसेवी संस्थाओं को कमान सौंप दी गई है। मंदिर नागर पद्धति से पाषाण द्वारा निर्मित किया गया है। राजीव सिंघई मोनू की रिपोर्ट।


ललितपुर। जैन समाज द्वारा मुनिपुंगव सुधासागर महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से ललितपुर में 28 जनवरी से शुरू होने वाले अभिनंदनोदय तीर्थ महोत्सव में, जहां पाषाण से भगवान बनेंगे, वहीं इसे अतिभव्यता प्रदान करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं ने कमर कसी है। आयोजन स्थल को अयोध्यापुरी में निर्मित करने के लिए मनोहारी सभा मण्डप इन्द्रपुरी को तैयार किया जा रहा है। महामहोत्सव का पंचकल्याणक प्रतिष्ठाचार्य प्रदीप भैया सुयश अशोकनगर के मार्गदर्शन में 28 जनवरी से 5 फरवरी तक किया गया है।

आयोजन के लिए समितियां गठित
नवीन गल्ला मण्डी के पीछे मैदान को समतल करके धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराने के लिए दिगम्बर जैन पंचायत ने मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से स्वयंसेवी संस्थाओं को कमान
सौंपी है। स्वयंसेवक इसे सहर्ष स्वीकारते हुए पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं। महोत्सव संचालन सर्वोदय समिति में जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया, प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा, मोदी पंकज जैन पार्षद, शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना, कोमलचंद दादा, स्वतंत्र मोदी, संजीव जैन सीए, अशोक दैलवारा कमलेश जैन चौधरी, आकाश जैन भारत गैस, अविनाश सिंघई, निर्माण समिति मार्गदर्शक समिति इं. सतीश जैन, इंजी. मनोज सिंघई संजीव जैन ममता स्पोर्ट, जीवन जैन मिर्चवारा, जितेन्द्र जैन मुच्छड, वैभव जैन टिन्ना, अभय जैन पारौल वित्त समिति के मुकेश सराफ, अभिषेक अनौरा, सनत जैन खजुरिया, महेन्द्र जैन पंचमनगर, विकास ओसवाल, जुलूस व्यवस्था समिति में धार्मिक संयोजक मनोज जैन बबीना, नीरज जैन मुल्लन संजय रसिया आदिनाथ सेवा संघ बाहुबलिनगर, नीलेश सिंघई बिपिन जैन हिरावल, मनोज जैन, मंगू पहलवान, पंडाल लाइट व्यवस्था में संजय मोदी शिक्षामंत्री, आकाश जैन भारत गैस एजेंसी, निर्मल जैन एड, पवन जैन मयंक सौरभ जैन सीए संजीव जैन बंसल एजेंसी को जिम्मेवारी सौंपी है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था में जैन वीर व्यायामशाला ललितपुर स्वदेश गोयल, जैन सेवा दल सांगली, जैन सेवा दल मुगावली जैन सेवादल बासौदा तथा मेला कैप्टन नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, कैप्टन राजकुमार जैन महेन्द्र सिंघई नरेन्द्र कडकी वैभव जैन टिन्ना स्वदेश गोयल को बनाया गया।

प्रदेश का अव्वल मंदिर होगा अभिनंदनोदय तीर्थ
स्मरण रहे सन् 2012 में ललितपुर जैन समाज को श्रमण मुनि सुधासागर महाराज का ससंघ चातुर्मास प्रभावना पूर्वक सम्पन्न कराया गया था जिसमें दिगम्बर जैन मंदिर क्षेत्रपाल मंदिर में भव्य मंदिर सहस्त्रकूट जिनालय, नन्दीश्वर दीप जिनालय,चैबीसी मंदिर, कल्पवृक्ष गुफा मंदिर आदि का नवनिर्माण कराने का संकल्प लिया और शिलान्यास हुआ। मुनि श्री के सतत मार्गदर्शन से मंदिर निर्माण का संकल्प निर्माण समिति के प्रमुख शीलचंद अनौरा, अखिलेश गदयाना कोमलचंद मडवारी के साथ दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष अनिल जैन अंचल, महामंत्री डा. अक्षय टडैया मंदिर प्रबंधक राजेन्द्र जैन थनवारा पार्षद पंकज जैन मोदी व इंजी मनोज सिंघई, इं. सतीश जैन ने मिलकर पूरे समाज के सहयोग से किया। मीडिया प्रभारी अक्षय अलया के अनुसार दस वर्ष
के अन्तराल में मुनि सुधासागर महाराज के आशीर्वाद से निर्मित अभिनंदनोदय तीर्थ प्रदेश का अव्वल मंदिर होगा जो नागर पद्धति से पाषाण द्वारा निर्मित किया गया है जिसमें सहस्त्रकूट जिनालय, नन्दीश्वर दीप जिनालय, कल्पवृक्ष गुफा मंदिर भव्यता से तैयार किए गए हैं जो श्रद्धा और आस्था का केन्द्र रहेंगे।

बाक्स धार्मिक अनुष्ठान में बने महापात्र
पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के महापात्रों में भगवान के माता-पिता बनने का पुण्यार्जन कल्पना राजेन्द्र लल्लू थनवारा को मिला। इसके अतिरिक्त सोैधर्म इन्द्र सुमन-स्वतंत्र मोदी नाराहट, धनपति कुबेर अशोक सुधा दैलवारा परिवार, महायज्ञ नायक सुरेश चंद गुणमाला रचना संजीव सीए, भरत चक्रवर्ती- शिखरचंद, रवीन्द्र अलया, बाहुबली रामप्रकाश, संजीव कुमार ममता स्पोर्ट, ईशान इन्द्र, विनय कुमार, नीरज जैन मडावरा, सनत इन्द्र संजीव कुमार राजीव कुमार लकी, यज्ञनायक-ंमहेन्द्र कुमार, मनोज कुमार सराफ, राजमल अखिलेश गदयाना, ब्रह्मेन्द्र-राजेन्द्र राजेश सिंघई धौर्रा, राजा श्रेयांश शीलचंद राजीव अनौरा, शिखरचंद सुरेन्द्र कुमार, लोकेश वैभव सराफ, अभय पारौल, देवेन्द्र श्रीस सिंघई, अभिनंदन कुम्हैडी आदि चयनित किए गए।

बाक्स अयोध्यापुरी की परिक्रमा 5 फरवरी को

पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजन स्थल अयोध्यापुरी की परिक्रमा 5 फरवरी को एकादश रथेात्सव द्वारा निर्यापक श्रमण मुनि सुधासागर महाराज के ससंघ सान्निध्य में की जाएगी जिसको अतिभव्य बनाने के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने विशेष तैयारियां सुनिश्चित की हैं। इसे देखने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धा का सैलाब उमडे़गा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page