समाचार

ढाई दीप पंचकल्याणक महोत्सव:  इंदौर में विशाल दोपहिया रैली निकली, जमकर हुई धर्म प्रभावना

 


 

सारांश
ढाई दीप पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के आयोजकों ने रविवार को इंदौर में विशाल दोपहिया रैली का आयोजन किया। वाहन रैली के जरिए धर्म प्रभावना की गई और विभिन्न समाज के लोगों को पंचकल्याणक का आमंत्रण दिया।


 

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। ढाई दीप पंचकल्याणक महोत्सव के आयोजकों ने रविवार को विशाल बाइक रैली निकाली। रैली संयोजक प्रमोद पहाड़िया के नेतृत्व में दोपहिया रैली का आयोजन किया गया। इसमें समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। रैली शक्कर बाजार से शुरू हुई और सभी जिन मंदिरों के बाहर पहुंची। आयोजकों ने सभी समाज के पदाधिकारियों में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आमंत्रण दिया।

 

पहले ही इस सदी के सबसे बड़े पंचकल्याणक ढाई दीप की बहुत ही चर्चा और तैयारियां हैं। फिर यह रैली और आकर्षण का केंद्र बन गई।

छत्रपति नगर दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी कैलाश चंद जैन, सामाजिक संसद के मंत्री डॉक्टर जैनेंद्र जैन एवं दिलीप जैन ने रैली का स्वागत किया और इसमें शामिल समाज श्रेष्ठियों का सम्मान किया।

 

 

रैली को पंचरंगी झंडा दिखाकर शुभारंभ करने का अवसर समाज श्रेष्ठियों के साथ पुलकमंच के प्रदीप बड़जात्या एवं सुरेश सेठी को भी मिला।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page