समाचार सम्मेदशिखर

अशोकनगर में क्रमिक भूख हड़ताल शुरू: सम्मेद शिखर निर्णय से नहीं संतुष्ट


सारांश
अशोक नगर में सम्मेद शिखर जी को पवित्र तीर्थ स्थल घोषित करने एवम पर्यटक स्थल सम्बन्धी अधिसूचना निरस्त करने संबंधी मांगों को लेकर, जैन समाज द्वारा क्रमिक भूख-हड़ताल आज से शुरू हो गई। पढ़िए अनिल जैन बड़कुल की ये रिपोर्ट


जैन समाज की मांगों के समर्थन में भूख-हड़ताल की मंच पर नगर विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी एवम नगर पालिका अशोकनगर अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया स्वयं आए। अनेक स्थानों पर देखने में आ रहा है कि चुनाव के समय जैन समाज के आगे पीछे घूमने वाले जनप्रतिनिधि जैन समाज के इस अभियान में खुलकर कम ही दिखाई दे रहे हैं ।ऐसे में अशोकनगर विधायक एवं नगरपालिका अध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों का खुलकर समर्थन करना समाज को सकारात्मक संदेश देता है।

जैन समाज के उन युवाओं की सक्रियता को नमन जो आज घर-द्वार, धंधा-पानी छोड़कर तीर्थ को पवित्र स्थल घोषित कराने के लिए भूख प्राण-पण से भूख हड़ताल पर बैठे है।

राजीव सिंघई

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page