
चीन में फैल रहे वायरस का असर आज नहीं तो कल भारत में पड़ेगा । इंदौर और मध्यप्रदेश में एक बार फिर कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने से रोकने के लिए दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद युवा प्रकोष्ठ प्रवक्ता राजेश जैन दद्दू ने मांग की है कि विदेश से आने वाले लोगों के लिए अनिवार्य क्वैरेटाइन की व्यवस्था तुरंत लागू होनी चाहिए । इंदौर प्रशासन द्वारा जनता के हक़ में इसे तुरंत लागू करे ।
इंदौर में हो रहा आयोजित प्रवासी दिवस सम्मेलन
ज्ञात रहे कि इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस आयोजित हो रहा है । राजेश जैन दद्दू कहा कि चीन और उसके साथ ही यूरोप के कई देशों में कोरोना वायरस का प्रकोप संक्रमण एक बार फिर बढ़ गया है ।
इन देशों में इस बार संक्रमण के फैलने की रफ्तार बहुत ज्यादा तेज है । पिछली बार भी भारत में जो संक्रमण फैला था वह विदेशों से आने वाले नागरिकों के कारण फैला था । इस बात को ध्यान में रखते हुए हमें इंदौर और मध्यप्रदेश की जनता को कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में जाने से बचाने के लिए पुख्ता इंतजाम करना चाहिए ।
इंदौर में सरकार के द्वारा 8 से 10 जनवरी तक यह आयोजन हो रहा है ।












