समाचार

लीड्स के पंचकल्याणक की भव्य शुरुआत

लीड्स के पंचकल्याणक की भव्य शुरुआत

 

इंदौर. राजेश जैन दद्दू |लीड्स में पंचकल्याणक महोत्सव की भव्य शुरुआत हुई। इस अवसर पर घट यात्रा निकाली गई। इसके बाद ध्वजारोहण और मंडप का उद्घाटन किया गया। पंचकल्याणक के मौके पर इंद्र-इंद्राणी चुने गए श्रावकों सहित सभी में उत्साह का माहौल था।

इस अवसर पर मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ का सभी को आशीर्वाद एवं सानिध्य प्राप्त हुआ। घट यात्रा पुलकमंच परिवार के संयोजन में आयोजित हुई। कार्यक्रम में प्रदीप बड़जात्या, कमल रावका, कैलाश लुहाड़िया, शिरिष जैन, प्रवीण भैया जी एवं समाज जन मौजूद रहे। सामाजिक सांसद के मंत्री डॉ. जैनेन्द्र जैन भी उपस्थित रहे। यह जानकारी राजेश जैन दद्दू ने दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page