समाचार

दिगंबर जैन सभा ने किया भव्य गरबा का आयोजन

अहमदाबाद। भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश जी कोडिया के नेतृत्व में पूरी टीम के सहयोग से ऐतिहासिक भव्य गरबा का आयोजन किया। कार्यक्रम में 1008 दीपकों से आचार्य 108 प्रसन्न सागरजी महाराज की आरती की गयी।

इस गरबा महोत्सव में 4000 से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। सभी ने महासभा के इस कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम में महावीर मस्तकाभिषेक से विवेक काला, सुरेश सबलावत, अशोक सेठी, संजय दीवान, सौभाग्यमल व राजेन्द्र कटारिया व जस्टिस नरेंद्र जी जैन की उपस्थिति रही।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश बी.शाह, प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश जी कोडिया, कार्याध्यक्ष सजन बंटी, योगेश एवं महासभा के उपस्थित सभी सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page