समाचार

जैन विरासत एवं पुरातत्व के प्रति बढ़ाई जाएगी जनजागरूकता : जैन धरोहर दिवस मनाने के लिए बैठक आयोजित


श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, जबलपुर संभाग एवं निर्ग्रन्थ सेंटर ऑफ आर्कियोलॉजी, जबलपुर सर्कल के संयुक्त तत्वावधान में 27 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में जैन धरोहर दिवस मनाने हेतु राइट टाउन, जबलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


जबलपुर। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा, जबलपुर संभाग एवं निर्ग्रन्थ सेंटर ऑफ आर्कियोलॉजी, जबलपुर सर्कल के संयुक्त तत्वावधान में 27 अप्रैल 2026 को विश्व धरोहर दिवस के उपलक्ष्य में जैन धरोहर दिवस मनाने हेतु राइट टाउन, जबलपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष श्री चिंतामणि द्वारा किया गया। बैठक में जबलपुर संभाग में जैन धरोहर दिवस के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इसके अंतर्गत जबलपुर के लगभग सभी मंदिरों सहित सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, सतना, कटनी, पन्ना आदि जिलों में कार्यक्रम आयोजित करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की रूपरेखा एवं क्रियान्वयन के संबंध में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. यतीश जैन ने अपने विचार व्यक्त किए। वहीं, संभागीय महिला प्रमुख श्रीमती नीलांजना जैन ने कार्यक्रम को व्यापक रूप देने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक में उपाध्यक्ष एडवोकेट अमिताभ भारती, एडवोकेट सत्येंद्र जैन, श्रीमती आभा जैन, डॉ. ज्योति जैन, श्रीमती रचना जैन, श्री अनिल जैन तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय गौ सेवा पालक अधिकारी श्री राजकुमार जी सहित कार्यकारिणी के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

निर्णय लिया गया कि जैन धरोहर दिवस के अंतर्गत जैन विरासत एवं पुरातत्व के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में संगोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही हेरिटेज वॉक जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जबलपुर संभाग में जैन धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश प्रसारित किया जाएगा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page