सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में तीसरे दिन 984 लोगों को इसका लाभ मिला। जरूरतमंदों को ट्राइसिकल, व्हील चेयर, वैशाखी सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर में तीसरे दिन 984 लोगों को इसका लाभ मिला। जरूरतमंदों को ट्राइसिकल, व्हील चेयर, वैशाखी सहित अन्य उपकरण प्रदान किए गए। व्यवस्था सहयोगी महावीर इंटरनेशनल कुचामन और गोपालचंद, प्रदीप, अभिषेक पहाडिया, संतोष, प्रवीण, विपिन पहाडिया, नथमल इंद्रा सुभाष गंगवाल परिवार, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति अजमेर सचिव सुरेश मेहरा, महावीर इंटरनेशनल के शिविर प्रभारी सुभाष पहाड़िया, अध्यक्ष रामावतार गोयल, संपत बगड़िया, सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी जयप्रकाश डीडवाना, महेंद्र कुमावत कुचामन सामाजिक सुरक्षा अधिकारी, रजनीश चौधरी, धनश्याम चौधरी, महेश, सोहन ने अंतिम दिवस पर दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
पूरे राज्य से शिविर में आए लोग
संस्था सचिव अजित पहाड़िया, अशोक अजमेरा ने बताया कि पूरे राज्य से शिविर में आए लोगों को उपकरण आदि प्रदान किए गए। अंतिम दिवस 120 दिव्यांगजनों को ट्राई साईकिल, 100 का ेव्हील चेयर, 42 को बैशाखी 15 को कृत्रिम हाथ, 33 को जयपुर फुट, 89 लोगों को केलिपर, 5 लोगों को ब्लाइंड स्टीक, 100 को स्टीक, 5 को वॉकर तथा 269 व्यक्तियों को कान की मशीन प्रदान की गई।
75 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन
सुभाष पहाड़िया ने बताया कि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन 75 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन किया गया। साथ ही समाज कल्याण विभाग में पालनहार योजना में 30, पेंशन सत्यापन में 45, पेंशन चिन्हित 15, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में 12 दिव्यांगों, मुख्यमंत्री बाल सम्बल योजना में 2 का चिन्हीकरण किया गया, जो शिविर की विशेष उपलब्धि रही। शिविर संयोजक नंदकिशोर बिडसर, कमल गौड, सुरेश गंगवाल के अनुसार सभी दिव्यांग्जनों व परिजनों के लिए भोजन और जलपान की व्यवस्था की गई।
शिविर का अवलोकन किया
रामावतार गोयल और अशोक अजमेरा ने बताया कि राम काबरा, लालाराम सरपंच, महेश लढ्ढा, प्रकाश मेहरड़ा, अमित पहाड़िया, राजेश अग्रवाल, नरेन्द्र जैन, श्रीकांत मिश्रा, सत्यनारायण कुमावत, नवाब ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की।
इन्होंने अपनी सेवाएं दी
संस्था सदस्य सुनील माथुर, जीवण सिंह, किशोर सेवदा, रतन प्रधान, पवन सांभरवाला, कैलाश पांड्या, नरेश जैन, प्रदीप काला, बलराम प्रधान, कपिल शर्मा, आनंद सेठी, अभिषेक पाटनी, कार्तिक गोयल, विकास नीतु पाटनी, गौरव खुशबु पाटनी, सुनीता ग्ंागवाल, कोमल ग्ंागवाल, सोहनलाल शारदा वर्मा, गोवर्धन गोयल, सुभाष गंगवाल, रॉबिन पहाड़िया, विजय कौर, सुनीता जैन, कोमल जैन, सरोज पाटनी, बबीता अजमेरा, इंद्रा गंगवाल, नीतू पाटोदी, इंदु सेन, शिखा अग्रवाल व वीर-वीरा, युवा सदस्यों ने शिविर में अपनी निःस्वार्थ सेवाएं दी।
इनका सम्मान किया गया
शिविर समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख भागीरथ चौधरी, अध्यक्षता डीएसपी मुकेश चौधरी, भामाशाह प्रदीप पहाडिया, संतोष पहाडिया, सुभाष गंगवाल, जोन सचिव कैलाश, सुभाषपहाड़िया मंचासीन रहे। रामावतार गोयल ने बताया कि भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति की जयपुर-अजमेर टीम रामराय, प्रदीप, पवन अशोक, भानसिंह, दिनेश, नरेंद्र, रोहित, अरविंद बलराम, जीवतराम दीपक, राधेश्याम, जुगल किशोर, पप्पू, तरूण का सम्मान किया गया। सुभाष पहाड़िया ने आभार माना। संचालन रामावतार गोयल ने किया।













Add Comment