6 अक्टूबर 2025, सोमवार को सनावद स्थित श्री शान्तिसागर वर्धमान देशना संत निलय में परम पूज्य वात्सल्य ऋषि मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का 8वां दीक्षा संयम दिवस बड़े हर्ष, उल्लास और भक्ति भावना के साथ मनाया जाएगा। पढ़िए सन्मति जैन काका की पूरी रिपोर्ट…
नावद। चर्या शिरोमणि पट्टाचार्य परम पूज्य मुनि श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य वात्सल्य ऋषि मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का 8वां दीक्षा दिवस सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को कई धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा।
समाज प्रवक्ता सन्मति जैन काका ने बताया कि 8 वर्ष पूर्व आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ने मुनि श्री साध्य सागर जी को दीक्षा प्रदान कर उनका कल्याण किया और समस्त समाज पर अनंत उपकार किया। आज पूज्य मुनि जी अपने तप, साधना, ज्ञान और धर्म प्रभावना से असंख्य आत्माओं का मार्ग आलोकित कर रहे हैं।
इस अवसर पर प्रातः बड़े मंदिर में अभिषेक और शांति धारा के पश्चात संत निलय में दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट, पाद प्रक्षालन, विनयांजलि सभा और युगल मुनिराज के मंगल प्रवचन आयोजित किए जाएंगे। अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रभावना वितरण किया जाएगा।श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर पर धर्म प्रभावना में सहभागी बनेंगे।













Add Comment