मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री निसर्गमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज का 62वां अवतरण दिवस और आर्यिकाश्री विश्रेयश्री माताजी का 8वां दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पढ़िए सुनील जैन ठेकेदार की रिपोर्ट…
आगरा। मोतीलाल नेहरू रोड स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज एवं आर्यिका श्री निसर्गमति माता जी ससंघ के मंगल सानिध्य में आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज का 62वां अवतरण दिवस और आर्यिकाश्री विश्रेयश्री माताजी का 8वां दीक्षा दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भक्तों द्वारा प्रभु का अभिषेक करने से हुई। इसके बाद, विधानाचार्य श्री राकेश जैन शास्त्री के निर्देशन में भक्तों ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष अर्घ्य अर्पित कर शांतिनाथ विधान की मांगलिक क्रियाएं संपन्न कीं।
दोपहर 2:00 बजे से समारोह का मुख्य आयोजन प्रारंभ हुआ। इस दौरान बालिकाओं ने सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर मंगलाचरण किया। अनेक सौभाग्यशाली भक्तों ने आर्यिका विश्रेयश्री माताजी एवं मुनिश्री विदम्बरसागर जी महाराज के चरणों का पाद प्रक्षालन किया और शास्त्र भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान, बाहरी गुरुभक्तों ने अष्ट द्रव्यों की थाल सजाकर आचार्य श्री विनम्रसागर जी महाराज एवं आर्यिका विश्रेयश्री माताजी का गुरुपूजन किया। मन्दिर परिसर में 64 चंबर की विधि विधान के साथ स्थापना की गई। सांय 7:00 बजे भक्तों ने 1008 दीपकों से श्रीजी की महाआरती की। इसके बाद, 7:30 बजे से बालिक अन्नू से आर्यिका विश्रेयश्री माताजी तक की जीवन यात्रा नाटिका का मंचन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सुनील जैन ठेकेदार एवं सत्येन्द्र जैन साहू द्वारा किया गया। इस अवसर पर आगरा दिगम्बर जैन परिषद के अध्यक्ष जगदीशप्रसाद जैन, महामंत्री सुनील जैन ठेकेदार, राकेश जैन परर्देवाले, रामेश जैन, मनोज जैन, विमल मारसंस महीपाल जैन, सुशील जैन, नरेश जैन लुहाडिया, राजेंद्र जैन एडवोकेट, मनोज गोधा, शुभम जैन, उषा मारसंस समेत समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।













Add Comment