दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर, सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन एवं महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8.18 बजे रीगल चौराहे, स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…
इंदौर। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर, सोशल ग्रुप फेडरेशन, इंदौर रीजन एवं महावीर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस पर प्रातः 8.18 बजे रीगल चौराहे, स्थित महावीर कीर्ति स्तंभ पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि ध्वजारोहणकर्ता आर के जैन ‘ रानेका ‘ एवं महेंद्र सावित्री जैन ‘ टाया वाले ‘उदयपुर थे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन ने कहा कि भारत कि आजादी में जैन समाज ने भी बहुत बड़ा बलिदान दिया है। हम आज भी देश की आजादी के लिए दृढ़संकल्पित हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुष्पा कासलीवाल ने की। इस अवसर पर राजकुमार पाटोदी, अध्यक्ष, दिगंबर जैन समाज, सामाजिक संसद, इंदौर ,राकेश विनायका, राष्ट्रीय अध्यक्ष फेडरेशन, अमित कासलीवाल , अध्यक्ष , महावीर ट्रस्ट, श्री बाहुबली पांड्या, राजेंद्र सोनी, विमल अजमेरा, कमलेश कासलीवाल , हंसमुख गांधी,वितुल अजमेरा ,आशीष जैन सूत वाले, मुकेश बाकलीवाल, रितेश पाटनी,हंसल पहाड़िया, दिलीप मेहता धर्मेंद्र जैन सिनकेम , कीर्ति पांड्या , संजय जैन अहिंसा, अतुल गोइल,देवेंद्र सेठी , प्रियदर्शी जैन, सनत गंगवाल, गिरीश रारा, ऋषभ जैन, अरविंद जैन सर, सुनील जैन एक्स. प्रदीप शास्त्री, संजय पापड़ीवाल, नितिन पाटनी, अतुल जैन थाला वाले, अशोक जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विपुल बांझल ने किया एवं आभार सुशील पांड्या ने माना।













Add Comment