समाचार

हड्डी रोग जांच शिविर में 76 लाभान्वित : निशुल्क जांच और परामर्श देकर दवाएं दी


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पांड्या के सौजन्य से 37 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट शिविर सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) के अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास रविवार 10 से 2.30 बजे तक आयोजित किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


 कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पाण्ड्या के सौजन्य से 37 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास रविवार 10 से 2.30 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर संयोजक वीर अशोक गंगवाल, रतनलाल मेघवाल, डॉ. जितेश जैन अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, दानदाता परिवार से वीर कैलाश चन्द जैन ने शिविर शुभारंभ किया। वीर नरेश कुमार झांझरी, वीर तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्र नावा, मारोठ, मीठडी, पलाडा व कुचामन शहर के 76 लोग लाभान्वित हुए व 32 एक्सरे व 29 रक्त की जांचें नि:शुल्क कर परामर्श दिया गया।

संस्था सचिव अजित पहाडिया, वीर नदंकिशोर बिडसर के अनुसार शिविर का सेवाभावी चतर्भुज शर्मा, अशोक मोर, शुम्भुकाका पेन्टस, राजैश अग्रवाल सुपारीवाला ने शिविर का अवलोकन कर महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर की सुविधाएं कुचामन में मिलने पर संस्था के सेवा कार्यो की प्रशंसा की।वीर प्रदीप काला, वकील वीर रतन प्रधान, वीर आकाश पहाडिया, बोदु कुमावत, जितेन्द्र, कंचन चौधरी, सुरजीत वैष्णव का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page