जैन मंदिर में प्रथमाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज के शताब्दी वर्ष व निमाड़ गौरव राष्ट्रीय सन्त वात्सलय वारिधि आचार्य वर्धमानसगरजी महाराज के 75वें अवतरण दिवस पर मन्दिर जी में गुणानुवाद सभा आयोजित की गई, जिसमें श्री शांतिसागरजी व वर्धमान सागरजी महाराज की तस्वीर फ़ोटो का अनावरण समाज की कमेटी के पदाधिकारियों और दुर्ग से पधारे विद्वान पंडित दिनेश जैन ने किया। पढ़िए दीपक प्रधान की रिपोर्ट…
धांमनोद। जैन मंदिर में प्रथमाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री शांतिसागरजी महाराज के शताब्दी वर्ष व निमाड़ गौरव राष्ट्रीय सन्त वात्सलय वारिधि आचार्य वर्धमानसगरजी महाराज के 75वें अवतरण दिवस पर मन्दिर जी में गुणानुवाद सभा आयोजित की गई, जिसमें श्री शांतिसागरजी व वर्धमान सागरजी महाराज की तस्वीर फ़ोटो का अनावरण समाज की कमेटी के पदाधिकारियों और दुर्ग से पधारे विद्वान पंडित दिनेश जैन ने किया। दीप प्रज्वलित मुनिसेवा समिति के सदस्यों द्वारा किया गया। इस दौरान गुणानुवाद सभा में पंडित दिनेश जैन, सपना जैन,राकेश जैन ने अपने विचार आचार्य श्री प्रति व्यक्त किये। इस अवसर आचार्य श्री की सुंदर फोटो, जिसमे रोशनी भी की गई, विमोचन पंडित दिनेश जैन, रमेश जैन, राजा जैन, नरेंद्र जैन, पूर्णिमा जैन, सुशील जैन, नरेंद्र जैन (अनाजवाले), मीना जैन, शोभा जैन ने किया। किरण जैन व प्रीति जैन के मुखारबिंदो से सुंदर आवाज में पूज्य गुरुवर का पूजन हुआ। जिसमें समाज की महिलाओं व पुरुषों ने नृत्य कर अष्ट द्रव्य गुरु की भगवंत की भावना भाकर श्रीचरणों में अर्पित किए। शाम को 75 दीपो सें वात्सलय वारिधि वर्धमान सागरजी महाराज की महाआरती की गई ।
अर्हम योग अंकिता जैन ने द्वारा रोजाना करवाया जा रहा है। इस दौरान धर्म प्रभावना मीना दीपक प्रधान, सपना विशेष जैन, प्रीतिं डॉ विनय प्रधान, वंदना मुकेश जैन ने वितरित की। इन दिनों 10 दिन तक चलने वाले महापर्वाधिराज पर्युषण महांपर्व भी चल रहे हैं। रोजाना भगवान का अभिषेक, शांतिधारा पूजन व दस दिन के धर्म का वाचन दुर्ग से पधारे प्रखर वक्ता पंडित दिनेश जैन के मुखारविंद से हो रहा है । यह जानकारी समाज अध्य्क्ष महेश जैन ने दी। मन्दिर को विशेष रूप से सजाया गया है।













Add Comment