महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पाण्ड्या के सौजन्य से 40 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में विश्व महिला दिवस के उपलक्ष्य में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पाण्ड्या के सौजन्य से 40 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर लगाया गया। इसमें जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) ने अपनी सेवाएं दीं। यह शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर राजकीय चिकित्सालय के पास 10 बजे 2 बजे तक लगाया गया।
शिविर के दानदाता वीर कैलाशचन्द जैन पांड्या , संयोजक वीर संदीप पांड्या, वीर अशोक, वीरा सीता गंगवाल, सुशीला देवी गंगवाल मीठडी , वीरा निरजा गोयल, डॉ. जितेश जैन ने शिविर शुभारंभ किया। वीर नरेश जैन वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी ने बताया कि शिविर में मीठडी, बागोट चारणवास,( हुडील) पदमपुरा, जुसरी, किशनगढ ,भैरुपुरा, बग्गाका बास ( राजपुरा ) सबलपुर (मकराना) के ग्रामीण क्षेत्र और कुचामन शहर के 73 लोग लाभान्वित हुए। 22 एक्स-रे व 29 रक्त की जांच नि:शुल्क कर परामर्श दिया गया। संस्था सुरेंद्र सिंह दीपपुरा के अनुसार शिविर में महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर की सुविधाएं कुचामन में मिलने पर अमरचन्द बुडसुवाला, लालचंद पहाडिया, विनोद झांझरी, उमेश करवा, प्रदीप अजमेरा जयपुर ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा कर साधुवाद किया। बोदु कुमावत, जितेन्द्र, कंचन चौधरी, सुरजीत वैष्णव का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। वीर सुभाष पहाडिया ने धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment