समाचार

39 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 68 रोगी लाभान्वित: 36 एक्सरे और 33 रक्त संबंधित निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी(स्व. कमलकुमार जैन) पांड्या के सौजन्य से 39 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जॉइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9 से 1 बजे तक आयोजित किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर…


कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वावधान मेंगुणमाला देवी(स्वरू कमलकुमार जैन) पांड्या के सौजन्य से 39 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जॉइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास सुबह 9 से 1 बजे तक आयोजित किया गया। शिविर के दानदाता वीर कैलाशचंद जैन पांडया, संस्था के प्रोजेक्ट कन्विनर वीर सुभाष पहाडिया, संयोजक वीर संदीप पाडंया, वीर सुभाष गंगवाल, वीर बलराम प्रधान, सचिव वीर अजित पहाडिया, वीर नदंकिशोर बिडसर, डॉ. जितेश जैन ने शिविर शुभारंभ किया। वीर नरेश जैन, वीर तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर में डेगाना, नावा बासा सबलपुर मकराना के ग्रामीण क्षेत्रों और कुचामन शहर के 68 लौग लाभान्वित हुए। 36 एक्सरे और 33 रक्त संबंधित निःशुल्क जांच कर परामर्श दिया गया। संस्था सुरेश गंगवाल, सुरेंद्रसिंह दीपपुरा के अनुसार शिविर में महानगर के ख्याति प्राप्त डॉक्टर की सुविधाएं कुचामन में मिलने पर लालचंद जैन, कैलाश शेखराजका, मुकेश मुंदडा, प्रमोद अग्रवाल ने संस्था के सेवा कार्यों की प्रशंसा की। बोदु कुमावत, जितेंद्र, कंचन चौधरी, सुरजीत वैष्णव का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page