समाचार

31 वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 66 लाभान्वित : 19 एक्सरे व 31 रक्त संबंधित जांच नि:शुल्क की


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 31 वां निःशुल्क हड्डी जांच, जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट शिविर लगाया गया। शिविर में सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) सेवाएं दे रहे थे। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की खबर…


 कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 31 वां निःशुल्क हड्डी जांच, जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट शिविर लगाया गया। शिविर में सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) सेवाएं दे रहे थे। अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास रविवार को शिविर आयोजित किया गय। शिविर संयोजक वीर सुरेशकुमार जैन, वीर नंदकिशोर बिडसर, वीर जीवण सिह, वीर सुरेश कुमार गौड़, वीर तेजकुमार बडजात्या, डॉ. जितेश जैन ने शिविर शुभारंभ किया। वीर नरेश कुमार झांझरी ने बताया कि शिविर में 19 एक्सरे व 31 रक्त संबंधित जांच नि:शुल्क की गई।

वीर सदीप पांड्या ने बताया कि शिविर में लाडनु, मीठडी, नावा, लीचाणा, कुचामन के 66 लोगों ने शिविर मे परामर्श लेकर लाभ अर्जित किया। वीर अध्यक्ष रामावतार के अनुसार शिविर का महेन्द्र सेठी लाडनु, लालचन्द पहाडिया, राजैश जैन, हरीप्रसाद झंवर, नेमीचन्द जागीडं कुचामन ने शिविर का अवलोकन कर संस्था के सेवा कार्यो की सराहना कर साधुवाद किया। वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर रतन लाल मेघवाल, वीर आनन्द सेठी, आदिश जैन, बोदु कुमावत, सुरजीत वैष्णव, निरमा, रीतिका चौधरी ने शिविर में सराहनीय सहयोग किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page