समाचार

 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन : इन्द्र-इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गए 64 अर्घ्य 


 पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शालीमार एंक्लेव, कमला नगर आगरा में 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है l आज चौथे दिन सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दिन श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुईl पढ़िए राहुल जैन की रिपोर्ट…


आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर शालीमार एंक्लेव, कमला नगर आगरा में 8 दिवसीय सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है l आज चौथे दिन सिद्ध चक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ के दिन श्री जी का अभिषेक एवं शांतिधारा हुईl आचार्य विद्या सागर जी के संघ के बा. ब्रह्म श्री सुनील भैया जी इंदौर के निर्देशन मे विधान में पूजन 64 अर्घ्य सभी इन्द्र-इंद्राणियों द्वारा चढ़ाए गए l ये 64 अर्घ्य भगवान् के 64 ऋद्धियों को समर्पित किये जाते हैं और विधान की सभी क्रियाएं संपन्न की गयी हैं l देश के सुप्रसिद्ध संगीतकार राम कुमार भोपाल के द्वारा संगीत की मधुर लहरियों से पूरा वातावरण संगीत मय हो रहा है l विधान में बैठने वाले पात्र जगदीश प्रसाद, पीयूष जैन अभिषेक जैन, ऋचा जैन, अंजलि जैन, सहित सैकड़ों की संख्या मे भक्त उपस्थित हो रहे है l कार्यक्रम की पूर्ण व्यवस्था मुकेश जैन रपरिया के निर्देशन मे चल रही है l

इस मौके पर जगदीश प्रसाद जैन, मुकेश रपरिया, राजू गोधा, राजकुमार गुड्डू, संजू गोधा, विनीत जैन, मीडिया प्रभारी राहुल जैन सहित व्यवस्था समिति शालीमार सहयोग दे रही है l मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि कल श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शान्ति महायज्ञ सुबह 7 बजे से अभिषेक एवं विधान एवं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page