समाधिस्थ आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज एवं मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगंबर जैन समाज शालीमार एनक्लेव आगरा के तत्वावधान में आगरा के शालीमार एनक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 12 जुलाई से दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। समाधिस्थ आचार्य ज्ञान सागर जी महाराज एवं मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं सकल दिगंबर जैन समाज शालीमार एनक्लेव आगरा के तत्वावधान में आगरा के शालीमार एनक्लेव स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में 12 जुलाई से दस दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है। विधान के पांचवें दिन 15 जुलाई को भक्तों ने बाल ब्रह्मचारी सुनील भैया जी के कुशल निदेशन में स्वर्ण कलशों से श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा कर पूजन किया।
इसके बाद इंद्र-इंद्राणियों ने श्रीजी के समक्ष माडलें पर 64 अर्घ्य अर्पित कर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान की मांगलिक गतिविधियां सम्पन्न कीं विधान में मौजूद भक्तों ने अपने हाथों में चंबर लेकर रामकुमार एण्ड पार्टी के कलाकारों द्वारा मधुर जैन भजनों पर नृत्य कियो इस दौरान भक्तों का उत्साह प्रभु के प्रति देखते ही बन रहा थो विधान पुण्यार्जक जगदीश प्रसाद रमेशचंद जैन,सुभाष जैन,दिनेश जैन, पीयूष जैन,अंजली जैन,अभिषेक जैन,रिया जैन परिवार द्वारा कराया जा रहा है।
साय:काल भक्तों ने संगीतमय प्रभु की मंगल आरती के बाद भोपाल के सुप्रसिद्ध रामकुमार एण्ड पार्टी के द्वारा एक शाम प्रभु पारसनाथ के नाम भजन संध्या आयोजित की गई। जिसमें भक्तों ने भजनों का जमकर आनंद लिया। और नृत्य कर प्रभु की भक्ति की। इस विधान में श्री पार्श्चनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर ट्रस्ट व्यवस्था समित एवं शालीमार जैन मन्दि समिति कर विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर अमित जैन,रजनीश जैन,प्रतीक जैन,अशोक जैन राजकुमार गुड्डू जैन,राजू गोधा,संजय गोधा,मुकेश जैन रपरिया,ए.बी जैन,शैलेन्द्र जैन,अंकेश जैन,समस्त शालीमार एन्क्लेव जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment