समाचार

आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का 62वां अवतरण दिवस मनाया 2 मई को अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया कार्यक्रम का शुभारंभ


मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का 62 वाँ अवतरण दिवस समारोह 2 मई को सकल जैन समाज के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में बड़े ही हर्ष -उल्लास के साथ मनाया गया।पढि़ए शुभम जैन की रिपोर्ट ……


आगरा । मेडिटेशन गुरू उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज एवं मुनिश्री विश्वसम्यसागर जी महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में गणाचार्य श्री विरागसागर जी महाराज का 62 वाँ अवतरण दिवस समारोह 2 मई को सकल जैन समाज के तत्वावधान में आगरा के कमला नगर स्थित शालीमार एनक्लेव के श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में बड़े ही हर्ष -उल्लास के साथ मनाया गया| भक्तों ने कार्यक्रम का शुभारंभ अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ किया| साथ ही भक्तों ने आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के चित्र का अनावरण एवं दीप प्रज्वलित किया| इसके बाद भक्तों ने अष्ट द्रव की थाल सजाकर आचार्य श्री विराग सागर जी महाराज के चित्र को साक्षी मानकर गुरु पूजन किया|

कार्यक्रम के मध्य में उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज धर्मसभा को संबोधित करते हुए गुरु-शिष्य के बारे में भक्तों को समझाया| इस दौरान ग्रेटर कमला नगर सकल जैन समाज ने उपाध्यायश्री विहसंतसागर जी महाराज का पाद पक्षालन एवं शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

 62 दीपकों से की मंगल आरती

कार्यक्रम के समापन पर भक्तों ने आचार्य श्री विरागसागर जी महाराज के चित्र को साक्षी मानकर 62 दीपकों से मंगल आरती की गई| साय 7:00 बजे से उपाध्याय श्री विहसंतसागर जी महाराज की ससंघ की गुरुभक्ति आयोजित की गई |उपाध्याय श्री विहसन्त सागर जी महाराज ससंघ का शालीमार एनक्लेव जैन मंदिर से मंगल विहार 4 मई को प्रातः7:00 बजे कर्मयोगी जैन मंदिर कमलानगर, के लिए होगा| इस अवसर पर जगदीश प्रसाद जैन,एसबी जैन,राजू गोधा,संजू गोधा,राजकुमार गुड्डू,अजय जैन, संजय जैन,शैलेंद्र जैन रपरिया,प्रमोद जैन,अनुज जैन, शुभम जैन,विनीता जैन,पुष्पा बैनाड़ा, शालीमार एनक्लेव जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page