समाचार

युवाजन के नेतृत्व में 551 यात्री करेंगे शिखरजी पर्वत की वंदना : 17 से 21 मार्च तक होगा तीर्थयात्रा का आयोजन


श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली द्वारा पांच दिवसीय श्री सम्मेद शिखरजी की तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है। पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना/दिल्ली। श्री दिगम्बर जैसवाल जैन उपरोचियां समाज की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली द्वारा पांच दिवसीय श्री सम्मेद शिखरजी की तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है। जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल श्री सम्मेद शिखरजी की यात्रा जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के नेतृत्व में 17 से 21 मार्च तक होने जा रही है। तीर्थ यात्रा महोत्सव के मुख्य संयोजक सुशील जैन, दिलीप जैन, राजेश जैन एवं संयोजक सीए विमल जैन, सीए पल्लव जैन, सीए राजीव जैन, सीए संदेश जैन जैन ने बताया कि जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा महोत्सव के अंतर्गत पांच दिवसीय तीर्थयात्रा का आयोजन 17 से 21 मार्च तक किया जा रहा है। इस बार इस तीर्थयात्रा महोत्सव में 551 साधर्मी बंधु सम्मिलित होंगे। सभी यात्रियों के लिए परिवहन, आवास एवं भोजनादि संबंधी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। श्री सम्मेद शिखर जी की पावन धरा से 20 तीर्थंकरों ने मोक्ष प्राप्त किया है। जैन कुल में जन्म लेने के वाला प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में कम से एकबार श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा करने की लालसा रखता है। कहते हैं कि भाव भक्ति एवं श्रद्धा के साथ जो व्यक्ति एक बार श्री सम्मेद शिखरजी की वंदना करता है, उसे कभी भी पशु अथवा नर्क गति की प्राप्ति नहीं होती।

तीर्थयात्रा आयोजनकर्ता युवाजन परिवार के नवीन जैन, चौधरी मोहित जैन चीकू, अजय जैन, गिरीश जैन, पवन जैन, अमरीश जैन, सीए अजय जैन द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार 551 तीर्थयात्रियों का समूह 17 मार्च को ट्रेन द्वारा दिल्ली से श्री सम्मेद शिखरजी रवाना होगा । श्री सम्मेदशिखर जी में 19 एवं 21 मार्च को श्री पुष्पदंत जिनालय में सामूहिक विधान रखा गया है। 19 मार्च को सांध्यकालीन बेला में आयोजित भजन संध्या में भक्तिमय जैन भजनों का कार्यक्रम होगा । साथ ही 20 मार्च को 48 दीपकों द्वारा श्री 1008 भक्तामर पाठ की महा अर्चना की जाएगी। तीर्थ यात्रा में सम्मिलित होने वाले सभी 551 यात्री उपरोक्त सभी आयोजनों में सहभागिता प्रदान करेंगे। 21 मार्च को तीर्थ यात्रा महोत्सव का समापन होगा।

वार्षिक यात्रा के संदर्भ में रूपरेखा तैयार की

ज्ञातव्य हो कि जैसवाल जैन उपरोचियां समाज के उत्साही युवा साथियों की सेवाभावी संस्था जैसवाल जैन युवाजन प्रतिवर्ष वार्षिक तीर्थ यात्रा का आयोजन करता है। इस वर्ष भी श्री सम्मेद शिखरजी यात्रा की रूपरेखा तैयार की गई है। युवाजन की बैठक में वार्षिक यात्रा के संदर्भ में विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई एवं यात्रा के सफल एवं सुचारू संचालन के लिए सभी विषयों पर गहन विचार विमर्श किया गया। जैसवाल जैन युवाजन दिल्ली के अध्यक्ष नवीन जैन, कार्याध्यक्ष मोहित जैन, महामंत्री अजय जैन, उपाध्यक्ष सुनील जैन, कोषाध्यक्ष सीए अजय जैन, प्रचार मंत्री गिरीश जैन तथा संगठन मंत्री पवन जैन सहित सभी सदस्यों ने सभी यात्रियों से अपील की है कि भक्तिभाव एवं पूर्ण श्रद्धाभाव के साथ श्री सम्मेद शिखर जी पर्वत की बंदना कर सातिशय पुण्य का अर्जन करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page