आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी का 73 वां चातुर्मास की कलश स्थापना भव्य समारोह में हुई है। शनिवार को खुद माताजी के कर कमलों से संघस्थ शिष्या आर्यिका श्री सुदृढ़मती माताजी का 51 वां केश लोचन हुआ। धामनोद से पढ़िए, दीपक प्रधान की यह खबर…
धामनोद। गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि श्री ज्ञानमति माताजी की शिष्या का शनिवार को अयोध्या में केशलोचन हुआ। अयोध्या जो ऋषभ देव भगवान की जन्म भूमि, जहां जैन समाज की सर्वोच्च गणिनी प्रमुख आर्यिका शिरोमणि ज्ञानमती माताजी का 73 वां चातुर्मास की कलश स्थापना भव्य समारोह में हुई है।
शनिवार को खुद माताजी के कर कमलों से संघस्थ शिष्या आर्यिका श्री सुदृढ़मती माताजी का 51 वां केश लोचन हुआ। यह कार्यक्रम शाश्वत तीर्थ अयोध्या में सानंद सम्पन्न हुआ। यह जानकारी अखिल भारतीय तीर्थ कमेटी के मंत्री डॉ. जीवनप्रकाश शास्त्री ने दी। उन्होंने बताया कि जब संत का केशलोचन होता है। उस दिन वे जल और अन्न नहीं लेते हैं, उपवास रखते हैं।













Add Comment