विश्व पर्यावरण दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण माह मनाया जा रहा है। इंदौर रीजन ने पर्यावरण माह का शुभारंभ गुरुवार को महावीर कीर्ति स्तंभ पर मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी के मंगल सानिध्य में किया गया। गुरुवार को सन्मति स्कूल में प्रतीकात्मक 51 पौधों का रोपण किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नीम और नारियल लगाए गए। इंदौर से पढ़िए, सतीश जैन की यह खबर…
इंदौर। विश्व पर्यावरण दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर पर्यावरण माह मनाया जा रहा है। इसके मद्देनजर इंदौर रीजन ने पर्यावरण माह का शुभारंभ गुरुवार को महावीर कीर्ति स्तंभ पर मुनिश्री निष्पक्ष सागर जी एवं मुनि श्री निस्पृह सागर जी महाराज के मंगल सानिध्य में किया। इस श्रृंखला में गुरुवार को सन्मति स्कूल में 51 पौधों का रोपण प्रतीकात्मक किया गया। इनमें प्रमुख रूप से नीम और नारियल लगाए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, निवर्तमान अध्यक्ष राकेश विनायका, पूर्व अध्यक्ष टीके वेद, कमलेश कासलीवाल, सामाजिक संसद के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल, रीजन अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, कार्याध्यक्ष सुशील पांड्या, परामर्शदाता बाहुबली पांड्या, विपुल बांझल, सचिन जैन उद्योगपति, दिलीप पाटनी, राहुल जैन स्पोर्ट्स, मुकेश बाकलीवाल, संजय जैन अहिंसा द्वारा पर्यावरण माह का शुभारंभ किया गया। कार्यकम का संचालन रीजन सचिव संजय पापड़ीवाल ने किया। अतिथि सम्मान मयंक काला, रितेश जैन, अंशुल जैन, ऋषभ जैन ,जेके जैन फारेस्ट, सनत गंगवाल ,गिरीश रारा, डॉ.संगीता विनायका, सुनीता सेठी आदि ने किया। पूरे माह में पौधरोपण, जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त शहर जैसे पर्यावरण हितैषी कार्य किए जाएंगे।













Add Comment