समाचार

वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन में 51 शाखाएं हुई शामिल : जैन मिलन की सर्वश्रेष्ठ शाखा का सम्मान जैन मिलन मकरोनिया को मिला 


भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन महाकवि पद्माकर सभागृह मोतीनगर में हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र की 51 शाखाएं सम्मिलित हुई। कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कार्यक्रम सराहना की। सागर से पढ़िए, मनीष जैन विद्यार्थी की यह खबर…


सागर। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक 10 का वार्षिक क्षेत्रीय अधिवेशन महाकवि पद्माकर सभागृह मोतीनगर में हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सागर विधायक शैलेंद्र जैन, समारोह गौरव राष्ट्रीय महामंत्री सहारनपुर वीर अजय जैन, राष्ट्रीय मुख्य कार्य. अध्यक्ष देहरादून वीर नरेशचंद्र जैन, राष्ट्रीय कार्य. अध्यक्ष राजकमल बडौत, संरक्षक जैन पंचायत सागर वीर महेश जैन विलहरा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर एडवोकेट कमलेंद्र जैन थे और अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष वीर अरुण चंदेरिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में ध्वजारोहण, शाखों के बैनर प्रेजेंटेशन के साथ कार्यक्रम स्थल तक सभी शाखों ने अपनी झांकियां के साथ प्रवेश किया। कार्यक्रम में मंगलाचरण, महावीर प्रार्थना से किया गया। मंच उद्घाटन चौधरी नितिन जैन करैया, चित्रावरण कपिल मलैया, एसडीओ इंजीनियर महेश जैन, दीपप्रज्वलन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आर.के जैन दमोह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष प्रमोद जैन भाईजी ने किया। मंचासीन अतिथियों का सम्मान शॉल श्रीफल स्मृति चिन्ह देकर किया गया। स्वागत भाषण सुरेंद्र जैन बहरोल ने दिया। क्षेत्रीय वार्षिक रिपोर्ट क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रस्तुत की। शाखाओं की संस्कृतिक प्रस्तुतियां, श्रेष्ठ अध्यक्ष और मंत्री सम्मान, शाखों का सम्मान, जिसमें जैन मिलन मकरोनिया को सर्वश्रेष्ट शाखा का अवार्ड प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय समिति ने प्रश्नोत्तरी के तीन पुरस्कार प्रदान किए। जिसमें प्रथम जिनेश बहरोल, रविंद्र जैन को प्राप्त हुए।

जैन मिलन के कार्यों से समाज में जागृति आती है- शैलेंद्र जैन 

प्रतियोगिता का ड्रॉ निकाला गया, जिसमें प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं 30 सांत्वना पुरस्कार दिए गए। संचालन क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना कविता जैन, वीरांगना अंजू जैन ने किया। आभार सुरेंद्र जैन बहरोल ने माना। कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि भारतीय जैन मिलन द्वारा किए गए कार्यों से निश्चित ही समाज में जागृति आती है। उनके सभी कार्य सराहनीय हैं। क्षेत्र 10 प्रभारी एवं राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर कमलेंद्र जैन ने कहा जैन धर्म में अनेक पंथ परंपराएं हैं लेकिन, भारतीय जैन मिलन सभी पंथ परंपराओं के समन्वय का कार्य करता है। भारत में 1450 एवं सात अन्य देशों में इसकी शाखाएं हैं, जो जैन धर्म की प्रभावना का कार्य कर रही हैं।

यह भी कार्यक्रम में मौजूद रहे 

कार्यक्रम में पधारे राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने भी इस कार्यक्रम सराहना की। कार्यक्रम में क्षेत्र की 51 शाखाएं सम्मिलित हुई। मुख्य रूप से संजय जैन शक्कर, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष वीर दिलेश जैन, मनीष विद्यार्थी, मंजू सतभैया, मुख्य संयोजक जिनेश जैन डब्बू, ऋषभ जैन स्टेशन मास्टर, विमल सतभैया उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page