प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन जी का 50 वां अवतरण दिवस है। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के संघ में प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन 28 साल से संघ में हैं।
अयोध्या।अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद, कोल्हापुर के कार्याध्यक्ष अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि बुधवार को प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन जी का 50 वां अवतरण दिवस है। गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के संघ में प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन लगभग 28 साल से रहकर अनेक धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम बड़े स्तर के संपन्न किए हैं।
प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी की विश्व की सबसे बड़ी 108 फीट ऊंची प्रतिमा मांगी तुंगी पर्वत पर विराजमान है। यह प्रतिमा गिनीज बुक का वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुई है। विजयकुमार जैन भगवान वृषभदेव पंचकल्याणक के प्रमुख प्रतिष्ठाचार्य हैं, जो उन्होंने 100 से ज्यादा पंच कल्याणक करा चुके हैं।
विजय जैन ने कई जगह करवाए पंचकल्याणक
अयोध्या तीर्थ पर विजयकुमार जैन ने 11 पंचकल्याण संपन्न किए हैं। इसी के साथ पैठण,शिर्डी,मांगीतुंगी, हस्तिनापुर,भागलपुर, सम्मेद शिखरजी में भी विजय कुमार जैन ने पंचकल्याणक किए हैं। हर साल महावीर जयंती के अवसर पर कुंडलपुर महोत्सव का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर होता है, उसमें विजय कुमार जैन का विशेष योगदान होता है। प्रतिष्ठाचार्य विजयकुमार जैन जी तीर्थंकर वृषभदेव जैन विद्वत महासंघ के महामंत्री हैं। भगवान महावीर जन्म भूमि कुंडलपूर दिगंबर जैन समिति नंद्यावर्त महल कुंडलपूर (नालंदा ) बिहार के मंत्री हैं। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के मुख्य संयोजक हैं। आचार्य शांतिसागर महाराज धाम सम्मेद शिखरजी – मधुबन( झारखंड ) के मंत्री हैं।दिगंबर जैन अयोध्या तीर्थक्षेत्र बडी मूर्ति अयोध्या कमेटी के उपमंत्री है। प्रतिष्ठाचार्य विजय कुमार जैन भैया के 50 वें आवतरण दिवस पर उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आप निरंतर ऐसे ही सच्चे देव-शास्त्र और गुरु की निरंतर सेवा करते रहें। यही प्रार्थना करते हैं।













Add Comment