समाचार

अष्टाह्निका महापर्व की चतुर्दशी पर 48 दीपक किए प्रज्वलित : हर चतुर्दशी को किया जाता है भक्तामर पाठ 


सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मंदिर में अष्टाह्निका पर्व पर भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित किए गए। खैरवाड़ा से पढ़िए, यह खबर…


खैरवाड़ा। सदर बाजार स्थित नेमिनाथ मंदिर में अष्टाह्निका पर्व पर भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित किए गए। दिगम्बर दशा हुमड समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र वखारिया ने बताया कि अष्टाह्निका महापर्व की चतुर्दशी को नेमिनाथ मंदिर में नेमिनाथ भगवान और आदिनाथ भगवान को समक्ष 48 प्रज्वलित किए गए। नेमिनाथ मंदिर में हर चतुर्दशी को भक्तामर पाठ के दीपक प्रज्वलित होते हैं। दीपक प्रज्वलित राजेन्द्रकुमार रतनलाल शाह परिवार की ओर से किए गए। राजेन्द्र, निपुण, कामेश, ललित, पूनमचन्द, कन्हैयालाल, गुणवन्त, विशाल, दिनेश, वीरेंद्र वखारिया एवं महिलाओं में हंसा बेन, रसिला बेन, गुणमाला बेन, मधु बेन, कंचन बेन, वर्षा बेन, अन्जु बेन, कंचन बेन शाह सहित सभी साधर्मी बंधुओं ने लाभ प्राप्त किया। भक्तामर पाठ को हमेशा दिन में एक बार जरूर पढना चाहिए। हर शलोक में बीमारी, व्यापार वृद्धि, पढाई, सुख समृद्धि के लिए है, लेकिन उसे शुद्धि और मन लगाकर पढ़ना चाहिए। पुण्यार्जक परिवार की समाज की ओर से बहुत-बहुत अनुमोदना की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page