समाचार

भगवान अरनाथ स्वामी की हो रही है आराधना : 46 दिवसीय विशेष जाप्यानुष्ठान एवं श्री 1008 अरनाथ महामंडल विधान शुरू


अतिशयकारी मनोकामनापूर्ण भगवान् अरनाथ स्वामी प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र, नवागढ़ में 46 दिवसीय विशेष जाप्यानुष्ठान एवं श्री 1008 अरनाथ महामंडल विधान 15 जनवरी से 2 मार्च 2025 तक मुनि श्री प्रवरसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री प्रमोक्षसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 नयसागर जी महाराज एवं बा.ब्र. मानी दीदी जी गुरसराय के सानिध्य में हो रहा है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


ललितपुर। अतिशयकारी मनोकामनापूर्ण भगवान् अरनाथ स्वामी प्रागैतिहासिक अतिशय क्षेत्र, नवागढ़ में 46 दिवसीय विशेष जाप्यानुष्ठान एवं श्री 1008 अरनाथ महामंडल विधान 15 जनवरी से 2 मार्च 2025 तक मुनि श्री प्रवरसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री प्रमोक्षसागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री 105 नयसागर जी महाराज एवं बा.ब्र. मानी दीदी जी गुरसराय के सानिध्य में हो रहा है। विधान निर्देशक ब्र. जयकुमार ‘निशांत’ हैं। मंगल आशीर्वाद भारत गौरव गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी का रहेगा। इसके अलावा सहयोगी विद्वान – पं. मनीष जैन संजू टीकमगढ़, पं. इन्द्रकुमार शास्त्री ककरवाहा पं. अजित कुमार शास्त्री बड़ागांव, पं. सोमचन्द्र शास्त्री मैनवार हैं।

प्रागैतिहासिक क्षेत्र नवागढ़ में सातवीं सदी के जिनालय के साथ प्रकटित अतिशयकारी मनोकामनापूर्ण भगवान अरनाथ स्वामी की आराधना से कई श्रावकों के मनोरथ पूर्ण हुये हैं। प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष सनतकुमार और महामंत्री वीरचन्द्र जैन ने बताया कि 46 दिवसीय विशेष जाप्यानुष्ठान में विभिन्न समस्याओं का समाधान अलग-अलग जापमंत्रों, शांतिधारा व श्री अरनाथ महामंडल विधान द्वारा किया जायेगा। आप भी 15 जनवरी से 2 मार्च तक होने वाले अनुष्ठान में सम्मिलित होकर भगवान अरनाथ स्वामी की आराधना द्वारा संयम मय जीवन, तपश्चरण एवं निरोगी जीवन का पुण्यार्जन कर सकते हैं। विशेष रोगों के समाधान के लिए शीघ्र सम्पर्क करें तदनुसार विशेष अनुष्ठान की व्यवस्था की जा सके।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
3
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page