भारतीय विदेशों में नौकरी और कारोबार करने वाले कई युवक-युवती अपने देश में ही विश्व प्रसिद्ध टोंग्या जी वाले परिचय सम्मेलन में अपने जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर/भोपाल। समय और धन की बचत के लिए अब समाज जन परिचय सम्मेलनों में रिश्ते खोज रहे हैं। इसमें भी ग्लोबल मैचमेकिंग का ट्रेंड बढ़ने लगा है। भारतीय विदेशों में नौकरी और कारोबार करने वाले कई युवक-युवती अपने देश में ही विश्व प्रसिद्ध टोंग्या जी वाले परिचय सम्मेलन में अपने जीवन साथी की तलाश कर रहे हैं। विश्व प्रसिद्ध टोंग्या जी वाले परिचय सम्मेलन के संयोजक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि भारतीय विदेशों में रहने वाले अभिभावक भी अपने घर परिवार की खुशियों के लिए भारतीय, सुसंस्कारित वर-वधु चाहते हैं। ऐसे में परिचय सम्मेलनों में एनआरआइ युवाओं के पंजीयन की निरंतर संख्या बढ़ रही है। राजधानी भोपाल के जवाहर चौक जैन मंदिर में होने वाले विश्व प्रसिद्ध टोंग्या जी वाला परिचय सम्मेलन 13 से 15 दिसंबर तक तीन दिवसीय होगा। परिचय सम्मेलन के प्रमुख मनोहरलाल टोंग्या, इंजीनियर विनोद जैन, सुनील जैन जेनविन ने कहा कि अंतिम तारीख 5 दिसंबर है। इसके पहले अभी तक इसमें देश और विदेश से भी कई युवाओं के पंजीयन हो चुके हैं। अखिल भारतीय जैन दिगंबर जैन युवक-युवती परिचय सम्मेलन के राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस साल अब तक इन देशों से यूएसए, आस्ट्रेलिया, यूके, कनाडा, इटली, आयरलैंड नार्वे, जर्मनी, स्वीडन, मलेशिया आदि से डॉक्टर, इंजीनियर सहित उच्च शिक्षित युवाओं के अंतिम तिथि के पहले ही 4400 पंजीयन हो चुके हैं।
दद्दू ने कहा कि इस बार भी हम 5000 से अधिक रजिस्ट्रेशन होने की उम्मीद कर रहे हैं। महामंत्री इंजीनियर विनोद जैन ने कहा सम्मेलन के लिए पंजीयन का सिलसिला 5 दिसंबर तक जारी है। इसमें 100 से अधिक सीए, 200 से अधिक डॉक्टर, 1 हजार से अधिक इंजीनियर, 50 से अधिक एडवोकेट, 20 से अधिक सीएस ने भी पंजीयन कराए हैं। दद्दू ने समाजजनों आह्वान किया है कि अभी तक जिन परिवारों ने रजिस्ट्रेशन नहीं करवाया हो तो वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आज ही रजिस्ट्रेशन करवाएं।













Add Comment