धार नगरी से 13 किमी दूर अतिशय तीर्थ क्षेत्र आहू जी में भगवान पार्श्वनाथ का जन्म कल्याणक धूमधाम से मनाया जाएगा। इसके लिए समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की गई है पढ़िए धार से यह खबर…
धार। धार के समीपवर्ती अतिशय तीर्थ क्षेत्र आहू जी में 26 दिसंबर को होने जा रहे पार्श्वनाथ भगवान के जन्म कल्याणक महोत्सव में सभी साधार्मिक बंधुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन समिति की ओर से आमंत्रण के लिए पोस्टर का प्रकाशन तो किया गया है। विभिन्न माध्यमों से समाचार के जरिए भी कार्यक्रम संबंधित जानकारी जैन बंधुओं तक पहुंचाई जा रही है। समिति के संयोजक पवन गंगवाल ने बताया कि आयोज्य कार्यक्रम में 108 आचार्य श्री विप्रणत सागर जी महाराज एवं 105 बाल ब्रह्मचारी क्षु. श्री चंद्रमति माताजी का सानिध्य प्राप्त होगा। इस आयोजन में मप्र के अलावा अन्य प्रांतों से भी जैन बंधुओं का आगमन होगा।
आचार्यश्री का विहार 25 दिसंबर को होगा
25 दिसंबर बुधवार को आहार पश्चात आचार्यश्री का मंगल विहार धार से आहू जी की ओर होगा। संध्या 7 बजे आहू जी मंदिर में कल्याण मंदिर स्त्रोत, दीप अर्चना, श्रीजी की आरती और आचार्य श्री की आरती होगी।
भोजन की व्यवस्था रहेगी
आचार्य श्री के विहार में साथ और संध्या पूर्व पहुंचने वाले साधर्मी साथियों के लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी।













Add Comment