दिगंबर जैन समाज की ओर से जैन धर्म की महान जिनवाणी रचना निर्वाण कांड भाषा का रचना दिवस मनाया गया। प्रातः गर्भ गृह में पार्श्व नाथ का जलाभिषेक लक्ष्य नितेश शाह ने किया। राजेंद्र कोठिया ने निर्वाण कांड का सस्वर पाठ किया। डडूका से पढ़िए, यह खबर…
डडूका। दिगंबर जैन समाज की ओर से जैन धर्म की महान जिनवाणी रचना निर्वाण कांड भाषा का रचना दिवस मनाया गया। प्रातः गर्भ गृह में पार्श्व नाथ का जलाभिषेक लक्ष्य नितेश शाह ने किया। राजेंद्र कोठिया ने निर्वाण कांड का सस्वर पाठ किया। सभी ने निर्वाण क्षेत्र का अर्घ्य चढ़ा सभी सिद्ध क्षेत्र एवं अतिशय क्षेत्र का पावन स्मरण किया। निर्वाण कांड की रचना संवत 1741 में भैयालाल नामक जैन साहित्यकार ने की थी।
आज इसकी रचना का 382 वां रचना दिवस मनाया गया। गर्भ गृह में प्रथम तीन अभिषेक कर्ताओं की ओर से वस्तुपाल शाह, मनोज एस शाह, दिनेश जे शाह, अंकित डी.शाह, समाज अध्यक्ष राजेश के शाह, अजीत कोठिया, विजयचंद सेठ, जय कुमार शाह एवं बदामीलाल कोठिया ने भी अर्घ्य समर्पित किए। यह जानकारी समाज प्रवक्ता राकेश शाह ने दी।













Add Comment