कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वाधान में आयोजित 36वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 63 मरीज लाभान्वित हुए। डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल जयपुर) के निर्देशन में एक्सरे और रक्त जांच सहित विशेष परामर्श सेवाएं दी गईं। पढ़िए वीर सुभाष पहाडिया की रिपोर्ट…
कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पाण्ड्या के सौजन्य से 36वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर रविवार, 2 नवम्बर को सुबह 8 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित किया गया।
शिविर में हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों का परीक्षण किया। शिविर के संयोजक वीर अशोक गंगवाल, तेजकुमार बड़जात्या, डॉक्टर जितेश जैन, अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, एवं दानदाता परिवार से वीर कैलाशचंद जैन और निर्मल पांड्या ने दीप प्रज्वलन कर शिविर का शुभारंभ किया।
वीर नरेश कुमार झाझरी एवं वीर संदीप पांड्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से कुल 63 लोगों ने जांच करवाई। इनमें से 15 मरीजों के एक्सरे और 21 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं।
जनकल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में अनुकरणीय पहल
संस्था सचिव अजित पहाड़िया और सुरेश जैन ने बताया कि शिविर का अवलोकन मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के मोहम्मद सकील, चेतन खाल्डका, मोहन प्रकाश मालपानी और राजेश अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कुचामन में इस प्रकार की ख्यातिप्राप्त चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध होना समाजसेवा की बड़ी मिसाल है।
कार्यक्रम में बोडु कुमावत, कुलदीप शर्मा, कंचन चौधरी, सुरजीत वैष्णव का सहयोग सराहनीय रहा। शिविर के समापन पर वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगी सदस्यों, चिकित्सकों और समाजसेवियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा आयोजित यह सेवा शिविर जनकल्याण और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक अनुकरणीय पहल साबित हुआ।













Add Comment