कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में आयोजित 35वें निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर में 79 मरीजों ने लाभ लिया। विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन द्वारा नि:शुल्क जांच, एक्सरे और रक्त परीक्षण किए गए। पढ़िए पूरी रिपोर्ट…
कुचामन सिटी में महावीर इंटरनेशनल के तत्वावधान में गुणमाला देवी कमलकुमार जैन पांड्या के सौजन्य से 35वां निःशुल्क हड्डी, जोड़ों, लिगामेंट एवं घुटना रिप्लेसमेंट जांच शिविर रविवार 5 अक्टूबर 2025 को अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ वीर कैलाशचंद जैन पांड्या ने किया।
शिविर के संयोजक वीर सुभाष गंगवाल, वीर रतनलाल मेघवाल तथा अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल की देखरेख में विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) द्वारा मरीजों की जांच की गई। वीर नरेश कुमार झाझरी और वीर सदीप पांड्या ने बताया कि शिविर में सीकर, खाचरियाबास, कयामसर, लाम्बा और कुचामन क्षेत्र के कुल 79 मरीज लाभान्वित हुए। इस दौरान 39 एक्सरे और 27 रक्त संबंधी जांच नि:शुल्क की गईं।
संस्था सचिव अजित पहाड़िया व तेजकुमार बडजात्या ने बताया कि शिविर का अवलोकन मदरसा इस्लामिया सोसाइटी के सलीम मणियार, संगीत सदन के प्रदीप आचार्य और श्रीकांत माधनिया ने किया तथा संस्था के सेवा कार्यों की सराहना की। शिविर में वीर विशाल पाटोदी, बोदू कुमावत, कलदीप शर्मा, कचन चौधरी व सुरजीत वैष्णव का विशेष सहयोग रहा।
संस्था द्वारा अन्नदान सेवा के अंतर्गत 75 जरूरतमंद प्रभुजनों को भोजन सेवा भी कराई गई, जिसका सहयोग मधु पारसमल बोहरा (जयपुर), वीरा मंजू पहाड़िया, नीतिका-वितुल जैन एवं नैतिक जैन परिवार द्वारा दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर वीर सुभाष पहाड़िया ने सभी सहयोगियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।













Add Comment