समाचार

मुनिश्री सर्वार्थसागर जी का 34 वां अवतरण दिवस 1 फरवरी को : पंढरपुर में भक्त भक्ति पूर्वक मनाने की कर रहे तैयारी


मुनि श्री सर्वार्थ सागरजी महाराज का 34वां अवतरण दिवस 1 फरवरी को है। 1 से 5 फरवरी तक पंढरपुर में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। मुनिश्री का अवतरण दिवस भक्ति पूर्वक मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां स्थानीय समाज कर रहा है। पढ़िए पंढरपुर से श्रीफल साथी अभिषेक पाटील की यह खबर…


पंढरपुर (महाराष्ट्र)। आचार्य श्री विशुद्धसागर महाराज जी के शिष्य विचित्र बाते प्रणेता श्रमण मुनि श्री सर्वार्थ सागरजी महाराज का 34वां अवतरण दिवस 1 फरवरी को है। मुनि भक्त अभिषेक अशोक पाटील कोल्हापुर ने बताया कि 1 से 5 फरवरी तक पंढरपुर में पंचकल्याणक महोत्सव होगा। मुनिश्री 34 वां का अवतरण दिवस भक्तिपूर्वक मनाया जाएगा। पूरे देश के अलग-अलग राज्यों से भक्त पंढरपुर आएंगे।

प्रत्येक प्रवचन में गुरु भक्ति स्वर्णिम शिखर छूती है

मुनिश्री ने आचार्य श्री विशुद्धसागर जी के आशीष से सब जगह अपूर्व जिन धर्म की प्रभावना करते हुए हमेशा गुरु आज्ञा को सब कुछ माना है। आचार्य विशुद्ध सागर महाराज जी के संघ की सबसे बड़ी विशेषता यही है कि साधुओं का परस्पर वात्सल्य अद्वितीय है। पाटील ने कहा कि गुरुदेव के प्रत्येक प्रवचन में गुरु भक्ति स्वर्णिम शिखर छूती है।

इसी तरह मुनिश्री वात्सल्य, उपदेश और आशीष देते रहें

सरलता ,सहजता, सौम्यता की आप प्रतिमूर्ति हो। उन्होंने बताया कि मुनिश्री अधिकतम समय ध्यान में लीन रहते हैं। आपकी वाणी ओजस्वी है। उनकी विचित्र बातों की चर्चा चारों ओर हैं। ऐसे भविष्य के महावीर को प्रणाम करता हूं। मुनिश्री के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर हम सभी यही भावना भाते हैं कि मुनिश्री ऐसे ही अपनी साधना से अपना मोक्ष मार्ग प्रशस्त करते रहें और हमें सदैव वात्सल्य, उपदेश एवं आशीष देते रहें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page