समाचार

पंचामृत अभिषेक और अर्घ्य किए गए समर्पित : भक्तिभाव से मनाया आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज का 34वां आचार्य पदारोहण दिवस


निमाड़ नगर गौरव आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज का 34वां आचार्य पदारोहण दिवस सकल जैन समाज ने बहूत ही हर्षोल्लास व भक्तिभाव से मनाया। पढ़िए सन्मति जैन की रिपोर्ट…


सनावद। निमाड़ नगर गौरव आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर जी महाराज का 34वां आचार्य पदारोहण दिवस सकल जैन समाज ने बहूत ही हर्षोल्लास व भक्तिभाव से मनाया। इस अवसर पर प्रातः7 बजे से बड़ा मन्दिर जी में भव्य पंचामृत अभिषेक सुनील मास्टर साब, महेंद्र मुंसी, रजत जैन, सुनील पावणा, अंकुर जैन सहित सभी समाजजनों ने किया। आचार्य श्री का सामूहिक पूजन में भिन्न-भिन्न प्रकार के अर्घ्य व नैवेद्य पुष्पा जैन, मंजूला भूच, मीना जटाले, हेमा मुंशी,अंजू पाटनी, ज्योति बाला धनोते, कमल के.के, सुरेश मुंशी, कमल जटाले के द्वारा समर्पित किये गए।

तत्पश्चात सभी भक्तों के आचार्य श्री के चित्र के समक्ष भक्ति की गई। गौरतलब है कि आचार्य श्री को यह पद आषाढ़ सुदी दूज 24 जून,1990 को पारसोला (राजस्थान) में आचार्य श्री 108 अजीत सागर जी महाराज के द्वारा प्रदान किया गया था।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page