गणिनी आर्यिका सृष्टि भूषण माताजी का 31वां चातुर्मास श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर टीकमगढ़ में होगा । गणनी आर्यिका 105 श्री सृष्टि भूषण माताजी एवं आर्यिका श्री विश्वयश मति माताजी का 31 वां वर्षायोग टीकमगढ़ के उप नगर वैद्य कालोनी के 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर चौबीसी जैन मंदिर में कराने हेतु प्रबंधकारिणी एवं अनेक भक्तों ने आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट किया। पढि़ए मनोज जैन नायक की रिपोर्ट ……
टीकमगढ़ । गणिनी आर्यिका सृष्टि भूषण माताजी का 31वां चातुर्मास श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन चौबीसी मंदिर टीकमगढ़ में होगा ।आचार्य श्री शांति सागर जी छाणी परंपरा में आचार्य श्री सुमति सागर जी एवं सिंहरथ प्रवर्तक आचार्य श्री विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज से दीक्षित गणनी आर्यिका 105 श्री सृष्टि भूषण माताजी एवं आर्यिका श्री विश्वयश मति माताजी का 31 वां वर्षायोग टीकमगढ़ के उप नगर वैद्य कालोनी के 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर चौबीसी जैन मंदिर में कराने हेतु प्रबंधकारिणी के निर्देशक अनिल भदौरा,संरक्षक वीरेंद्र, अध्यक्ष राजेंद्र मस्तापुर, रूपचंद,पवन वैद्य, सचिन, अजित ,विवेक, शीलचंद,विनोद जैन आदि अनेक भक्तों ने आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट किया।
आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का जन्म मध्यप्रदेश के मुंगावली नगर में सन 1964 में एवं आर्यिका दीक्षा सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में सन 1994 में हुई थी। इसके पूर्व आर्यिका माताजी ने 30 चातुर्मास देश के अनेक राज्यों में किए हैं । विभिन्न नगरों के समाज द्वारा चातुर्मास हेतु विगत माह से निवेदन किया जा रहा है। टीकमगढ़ समाज की भक्ति को देखकर 12 मई को टीकमगढ़ के वैद्य कालोनी के श्री पार्श्व नाथ दिगंबर चौबीसी मंदिर में करने की स्वीकृति प्रदान करने से समाज में हर्ष व्याप्त हैं।













Add Comment