समाचार

महावीर इंटरनेशनल तथा योगा एवं सोशल ग्रुप ने लगाए पौधे: परसोलिया के सर्वेश्वर महादेव मंदिर में रोपे 31 पौधे 


गोल्डन जुबली कार्यक्रम से लौटते ही महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। परसोलिया के सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 25 अर्जुन के पौधे और 6 गूगल के पौधे रोपे गए। वन महोत्सव समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम गढ़ी श्रवणसिंह राठौड़ थे। गढ़ी परतापुर से पढ़िए, यह खबर…


गढ़ी परतापुर। गोल्डन जुबली कार्यक्रम से लौटते ही महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण किया। परसोलिया के सर्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 25 अर्जुन के पौधे और 6 गूगल के पौधे रोपे गए। वन महोत्सव समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसडीएम गढ़ी श्रवणसिंह राठौड़ थे। अध्यक्षता शिक्षाविद् प्रकाश पाटीदार ने की। विशेष अतिथि वर्षा भट्ट तथा उषा वसीटा थी। इस अवसर पर केंद्र सचिव राम भरत चेजारा के संयोजन में 25 अर्जुन तथा 6 गूगल के पौधे लगा कर औषधीय पौधरोपण की शुरुआत की। इस अवसर पर गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया ने गोल्डन जुबली वर्ष के तहत महावीर इंटरनेशनल के मासिक पत्र महावीर प्रवाह के रात्रि चौपाल विशेषांक की प्रतियां अतिथियों को भेंट की। इस अवसर पर किशनलाल वसीटा, कुलदीप वसीटा, लक्ष्मी वसीटा, कल्पेश भट्ट, रुपेंग पाटीदार, कमलेश पाटीदार, पंडित राजन उपाध्याय, पंडित अर्जुन विमलसुरी, ऋतिक कलाल, राहुल कलाल, महेश पाटीदार तथा गोविंद पाटीदार सहित कई पर्यावरण प्रेमी युवा और बच्चों ने हिस्सा लिया।

आयोजन मंे एसडीएम गढ़ी श्रवण सिंह राठौड़, वर्षा भट्ट तथा ऊषा वसीटा को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी र्गइं। कार्यक्रम संयोजक रामभरत चेजारा तथा गवर्निंग काउंसिल सदस्य अजीत कोठिया तथा योगा एवं सोशल ग्रुप परतापुर गढ़ी के कुलदीप वसीटा ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजन के बाद सर्वेश्वर महादेव का सदस्यों ने पंडित राजन उपाध्याय के मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कर वागड़ के साथ पूरे देश में खुशहाली की कामना की।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page