आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 29 सितंबर, शुक्रवार को गुरुकुल ऋषभदेव में 27वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जैन समाज के बीच इस आयोजन को लेकर अत्यधिक उत्साह है। यह महाअधिवेशन राष्ट्रीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। पढ़िए सचिन गंगावत की विशेष रिपोर्ट…
ऋषभदेव। भारत गौरव, राष्ट्र संत और राजकीय अतिथि शांतिदूत आचार्य श्री गुरुदेव पुलक सागर जी महाराज के पावन सानिध्य में 29 सितंबर, शुक्रवार को गुरुकुल ऋषभदेव में 27वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जैन समाज के बीच इस आयोजन को लेकर अत्यधिक उत्साह है। यह महाअधिवेशन राष्ट्रीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज का चातुर्मास भी ऋषभदेव में आनंदमय रूप से सम्पन्न हो रहा है।
आयोजन के मुख्य संयोजक बलवंत बल्लू ने बताया कि इस महाअधिवेशन में देशभर से लगभग 1000 प्रतिनिधि शामिल होंगे। अखिल भारतीय पुलक जन चेतना मंच और राष्ट्रीय जैन महिला जागृति मंच की उपस्थिति इस आयोजन में रहेगी।
आवास और भोजन की पूरी तैयारी
आवास, भोजन और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। यह महाअधिवेशन दो दिवसीय होगा, जिसमें अधिवेशन की पूर्व संध्या पर भक्ति से ओत-प्रोत धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पुलक आइडियल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर सदस्यों में विशेष उत्साह है, और इसके सफल आयोजन के लिए अलग-अलग कमेटियों के संयोजक नियुक्त किए गए हैं।
प्रतिभाओं का होगा सम्मान
इस महाअधिवेशन में समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। पुलक आइडियल कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रतिभाशाली व्यक्तियों को मंच प्रदान किया जाएगा। इस आयोजन में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली सहित ऋषभदेव के आसपास के क्षेत्रों जैसे बांसवाड़ा, डूंगरपुर, खेरवाड़ा, उदयपुर, किशनगढ़, अजमेर, जयपुर से भी बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हाल ही में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें दोनों मंचों के सदस्य शामिल हुए।













Add Comment