समाचार

1008 चंद्रप्रभ दिगम्बर जैन मंदिर, पार्ले पॉइंट, सूरत की 25वीं वर्षगांठ वार्षिक महोत्सवः मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाकर धूम धाम से मनाया


परम पूज्य मुनिश्री 108 शुभमकीर्तिजी महाराज के पावन सानिध्य मे एवं पं. रुपेश भाई के कुशल निर्देशन मंे प्रातः विशेष अभिषेक, शांतिधारा सम्पन्न हुई। श्री अरनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा अर्चना विधान कर धूम-धाम से मनाया गया। पढ़िए धामनोद से दीपक प्रधान की यह पूरी खबर…


धामनोद। तीर्थंकर श्री अनंतनाथ भगवान का केवलज्ञान मोक्ष एवं अरनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक की बेला मे आज शनिवार चैत्र कृष्ण अमावस्या को सारस्वत आचार्यश्री देवनंदी महाराज के सुशिष्य परम पूज्य मुनिश्री 108 शुभमकीर्तिजी महाराज के पावन सानिध्य मे एवं पं. रुपेश भाई के कुशल निर्देशन मंे प्रातः विशेष अभिषेक, शांतिधारा सम्पन्न हुई। इसके पश्चात श्री अनंतनाथ भगवान का केवलज्ञान मोक्ष एवं श्री अरनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक निर्वाण लाडू चढ़ाकर पूजा अर्चना विधान कर धूमधाम से मनाया।

विधान का सौभाग्य प्राप्त हुआ 

विधान का सौभाग्य वीणादेवी दुलीचंदजी, वरुण, पूजा, अमित, पूनम, मुकेश, वंदना, आदित्य, आर्या, नूपुर, नव्या, नित्यम जैन पाटनी एवं हेमलता देवी मणिकचंदजी, अंजू मुकेश, निलेश हर्षा, मधुर, मनन, ख़ुशी जैन बड़जात्या परिवार ने पुण्यार्जन किया। सकल दिगम्बर जैन समाज के साधर्मी बंधुओ ने पूजा अर्चना कर धर्मलाभ लिया। ट्रस्ट कमेटी के ट्रस्टी आशीषभाई, अशोकभाई विनायका एवं कमलेशभाई गाँधी ने आये साधर्मी बंधुओ का आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
7
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page