समाचार

श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन चढ़ाए गए 256 अर्घ्य विधान पूजन की पत्रिका का किया गया अनावरण और लोकार्पण 


वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के युगल शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल (सागवाड़ा)के कुशल निर्देशन में करावली जिला सलूंबर में 6 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा और श्री मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक का श्री सकल बीसा नरसिंहपुरा समाज करावली द्वारा धर्म प्रभावना पूर्वक आयोजन चल रहा है।पढि़ए अशोक कुमार जेतावत की रिपोर्ट ……


धरियावद। वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज के युगल शिष्य मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज, क्षुल्लक श्री महोदय सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य और प्रतिष्ठाचार्य पंडित विनोद पगारिया विरल (सागवाड़ा)के कुशल निर्देशन में करावली जिला सलूंबर में 6 दिवसीय श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजा और श्री मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक का श्री सकल बीसा नरसिंहपुरा समाज करावली द्वारा धर्म प्रभावना पूर्वक आयोजन चल रहा है।

विधान पूजन में आज श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा, नित्य नियम पूजन, श्री सुपार्श्वनाथ पूजन और श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजन में छठी पूजा के 256 अर्घ्य प्रातःकालीन सभा में और दोपहर बाद सातवीं पूजा के 512 में से 256 अर्घ्य चढ़ाए गए। इसी के साथ विधान पूजन में समागत अतिथियों का सम्मान, पत्रकार सम्मान, करावली के जमाई राजों का सम्मान किया गया।

साथ ही विधान पूजन की पत्रिका का अनावरण और लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर करावली जैन समाज की बालिकाओं और बहुओं द्वारा नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांयकालीन आरती एवं गुरु भक्ति के कार्यक्रम प्रभावनापूर्वक संपन्न हुए।

 विश्वशांति कामनार्थ की गई शांतिधारा 

6 दिवसीय श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान पूजन एवं मानस्तंभ महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम के तीसरे दिन सोमवार प्रातः सौधर्म इंद्र महाराजा श्रीपाल बने, कस्तूरचंद टाया परिवार धनपति कुबेर इंद्र बने, पवन कुमार टाया परिवार यज्ञनायक रमेश चंद्र टाया और अन्य इंद्र इंद्राणी परिवारों द्वारा गंध कुटि में विराजित प्रभु श्री पार्श्वनाथ भगवान की जिन प्रतिमा एवं श्री सिद्ध चक्र यंत्र जी का अभिषेक किया गया।साथ ही गुंजन-शरद दोशी ईडर, गुजरात निवासी परिवार द्वारा मुनि श्री अर्पित सागर जी महाराज के मंत्रोच्चारण पूर्वक विश्वशांति कामनार्थ शांतिधारा की गई।विधान महोत्सव के तीसरे दिन सोमवार को सिद्ध चक्र महामंडल विधान की छठी पूजा के तहत संगीतकार रिंकू जैन एंड पार्टी द्वारा मधुर संगीत की लहरियों के साथ इंद्र-इंद्राणियों के समूह द्वारा विधानमंडल पर 256 अर्घ्य समर्पित किए। महोत्सव की पत्रिका का विमोचन राजमल कचरावत एवं प्रदीप कुमार भंवरलाल कचरावत परिवार द्वारा किया गया।

इस अवसर पर मुनि श्री अपूर्व सागर जी महाराज, अर्पित सागर जी महाराज युगल मुनिराजों का पाद प्रक्षालन लोकेश कुमार, यशवंत कुमार, अजित कुमार, शांतिलाल टाया परिवार द्वारा किया गया। सायंकाल श्रीजी की आरती करावली समाज की समस्त बेटियों द्वारा संयुक्त रूप से दान राशि समर्पण के साथ की गई। रात्रि में मीनल टाया के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न हुए।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page