श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजामंडी में चल रहे तीन लोक विधान के आठवें दिवस पर श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक हुआ। अंतिम अध्याय के सोलहवें स्वर्ग में स्थित देवालयों के नौ पूजा के माध्यम से 251 अर्घ्य चढ़ाए गए। आगरा से पढ़िए, राहुल जैन की यह खबर…
आगरा। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर राजामंडी में चल रहे तीन लोक विधान के आठवें दिवस पर श्री आदिनाथ भगवान का अभिषेक हुआ। प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य देवेंद्र जैन (बर्तन वाले) को मिला और शांति धारा करने का सौभाग्य उर्मिला बडजात्या व सुबोध बडजात्या को मिला। तत्पश्चात नित्य नियम की पूजा के पश्चात तीन लोक विधान में बुधवार को अंतिम अध्याय के सोलहवें स्वर्ग में स्थित देवालयों के नौ पूजा के माध्यम से 251 अर्घ्य चढ़ाए गए। पंडित अरुण शास्त्री ने पूजन के दौरान सोहलवें स्वर्ग में स्थित सभी देवालयों की महिमा का बखान किया और बताया कि वहां देवों द्वारा कैसे पूजा की जाती है।
जिसे संगीत से सजाया हेमलता जैन एंड पार्टी ने। कार्यक्रम का संचालन निशांत जैन ने किया। कार्यक्रम दौरान आज मंदिर समिति के अनिल जैन, दिलीप बडजात्या, ललित जैन, सुभाष चंद्र जैन, निर्मल जैन, ज्ञान कुमार जैन, दिलीप जैन (चांदी वाले), त्रिलोक जैन, सुनील जैन, सम्यक जैन, रजनीश जैन, राहुल जैन, रोहित जैन, रिषभ जैन, चंद्र जैन, श्रीमती अखिलेश जैन, मधु जैन, मधु सोनी , बेबी जैन, विनीता जैन, सोनिया जैन, सुषमा जैन आदि विराजमान थे। मीडिया प्रभारी राहुल जैन ने बताया कि नौवें दिन 9 जुलाई को सुबह 7 बजे अभिषेक, तीन लोक विधान, भव्य आरती होगी।













Add Comment