आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री बिहारीलाल धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 6 जुलाई से सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन का किया जा रहा है। जिसमें 13 जुलाई को सर्वप्रथम भक्तों ने स्वर्ण कलशों से प्रभु शीतलनाथ का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…
आगरा। आचार्यश्री सौरभसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से आगरा के गुदड़ी मंसूर खां स्थित सेठ श्री बिहारीलाल धर्मशाला के श्री शीतलनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर में 6 जुलाई से सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामण्डल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन का किया जा रहा है। जिसमें 13 जुलाई को सर्वप्रथम भक्तों ने स्वर्ण कलशों से प्रभु शीतलनाथ का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा की और नित्य नियम पूजन किया। पूजन के बाद प्रतिष्ठाचार्य पंडित सौरभ जैन शास्त्री के कुशल निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ श्रीजी के समक्ष माण्डले पर अर्घ्य अर्पित कर श्री शांतिनाथ महामंडल विधान संपन्न किया। विधान के मध्य में ही भक्तों ने जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
जिसमें भक्तों ने निर्वाण कांड का वाचनकर 22 किलो का निर्वाण लाडू प्रभु नेमिनाथ के समक्ष अर्पित किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर प्रभु नेमिनाथ के जयकारों से गुंजायमान रहा।
साय:7:00 बजे भक्तों ने संगीतमय प्रभु शीतलनाथ की मंगल आरती की। इस अवसर पर नरेश जैन, राकेश जैन पार्षद, मंदिर व्यवस्थापक सुभाष जैन, वीरेंद्र जैन, रविंद्र जैन, राकेश जैन, सुदीप जैन, धर्मेंद्र जैन, राजेन्द्र जैन, दिनेश जैन, अशोक जैन, प्रमोद जैन,अजय जैन, मोतीलाल जैन, प्रदीप जैन, पवन जैन, मिथलेश जैन, सुशीला जैन, सुनीता जैन शशि जैन, विजय जैन, कुसुम जैन, लक्ष्मीकांत जैन, राजकुमारी जैन, पूनम जैन सहित समस्त गुदड़ी मंसूर खां, बेलनगंज, धूलियागंज के आलावा आस-पास की जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment