समाचार

समग्र जैन परम्परा के इतिहास में उज्जैन का नाम विश्वस्तर पर किया दर्ज : उज्जैन के 21 वर्षीय जैन युवा ने कर दिया कमाल


उज्जैन के ही 21 वर्षीय जैन युवा जैन इन्टरनेशनल ट्रस्ट एवं आर्गेनाईजेशन डेटा सेन्टर के डायरेक्टर मास्टर कृतिक जैन जिन्होंने सतत 2 माह तक कठिन परिश्रम के साथ 35 दिवसीय एकासन व्रत के साथ अपनी कल्पना को मूर्त रूप प्रदान करते हुए समग्र जैन परम्परा को विश्वस्तर पर एक डिजिटल मंच पर एकत्र कर दिया है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट…


 इंदौर। जिस उज्जैन नगरी की गौरवगाथा का उल्लेख समग्र जैन परम्परा के सैंकडों ग्रंथों में मिलता है, उस उज्जैन नगरी के इतिहास में जिन शासन का एक और स्वर्णिम पृष्ठ अंकित हो गया है। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस उपलब्धि को दर्ज करने वाले उज्जैन के ही 21 वर्षीय जैन युवा जैन इन्टरनेशनल ट्रस्ट एवं आर्गेनाईजेशन डेटा सेन्टर के डायरेक्टर मास्टर कृतिक जैन हैं, जिन्होंने सतत 2 माह तक कठिन परिश्रम के साथ 35 दिवसीय एकासन व्रत के साथ अपनी कल्पना को मूर्त रूप प्रदान करते हुए समग्र जैन परम्परा को विश्वस्तर पर एक डिजिटल मंच पर एकत्र कर दिया है।

जैसा कि सर्व विदित है, वर्तमान सोश्यल मीडिया के युग में प्रत्येक जैन श्रावक यह चाहता है, कि उसे अपने गुरु भगवंतों के चातुर्मास अप डेट की सूचना चातुर्मास प्रारम्भ होते ही मिल जाये तथा शेष काल में विहाररत समस्त गुरूभगवंतों के विहार की अपडेट मिलती रहे। इसी आवश्यकता का महसूस करते हुए श्री सौधर्मबृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक परम्परा के मुनिराज श्री चारित्ररत्नविजयजी म.सा. की प्रेरणा से जैन इन्टरनेशनल ट्रस्ट एवं आर्गनाइजेशन डेटा सेन्टर के डायरेक्टर कृतिक जैन द्वारा वेबसाईट लांच की गई है। इस वेबसाइट को हम जैन धर्म की डिजिटल क्रान्ति का शंखनाद कह सकते है। यह वेबसाइट समग्र जैन श्री संघ के धार्मिक-सामाजिक समन्वय की दिशा में यह एक विनम्र प्रयास भी है।

इस वेबसाइट में समग्र जैन परम्परा के चारों पंथ के 62 समुदाय के 500 से अधिक आचार्य-उपाध्याय, प्रर्वतक-निर्यापक गुरु भगवंतों सहित 18000 से अधिक साधु-साध्वी भगवंत के वर्षावास स्थल की सूची का संकलन कर प्रकाशन किया गया है। इंदौर दिगम्बर जैन समाज सामाजिक संसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल, फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, हंसमुख गांधी, टी.के. वेद, परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन, सारिका जैन कहा कि यह कार्य डिजिटल क्रांति है और समस्त समाज जन से आह्वान किया कि एक बार वेबसाइट को अवश्य देखें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
17
+1
0
+1
1
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page