दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर के 21 सदस्य शनिवार रात को ट्रेन से जबलपुर रवाना हुए। यह सभी सदस्य यहां जैन तीर्थ पीसन हाडीजी की मड़िया पहुंचकर सुबह अभिषेक, शांतिधारा करेंगे। इंदौर से पढ़िए, साभार यह खबर…
इंदौर। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विद्यासागर के 21 सदस्य शनिवार रात को ट्रेन से जबलपुर रवाना हुए। यह सभी सदस्य यहां जैन तीर्थ पीसन हाडीजी की मड़िया पहुंचकर सुबह अभिषेक, शांतिधारा करेंगे। ग्रुप के सदस्य वहां से 30 किमी दूर सिथत बरगी में आचार्यश्री समयसागर जी महाराज ससंघ के सान्निध्य में चल रहे पंचकल्याणक में शामिल होंगे।
इसके अलावा आचार्यश्री को इंदौर पधारने के लिए श्रीफल भेंट करेंगे। पंचकल्याणक के प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी विनय भैया हैं। ग्रुप के अध्यक्ष सतीश जैन ने बताया कि इस यात्रा के संघपति मुनिश्री निर्लेपसागर जी महाराज के गृहस्थ जीवन के पिता अनिल रावत एवं माता मीना रावत हैं। संयोजक ग्रुप सचिव संतोष जैन एवं कोषाध्यक्ष आरके जैन व्यवस्थाएं संभालेंगे।













Add Comment