समाचार

जिनागमपंथी श्रावक संघ का 20वां सामूहिक जिनाभिषेक : श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आचार्य श्री नयनसागरजी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम 


आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज के मंगल निर्देशन में रविवार को जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर का 20 वां साप्ताहिक सामूहिक जिनाभिषेक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर वीर नगर जैन बाग में आचार्य श्री नयनसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में हुआ। सहारनपुर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


सहारनपुर। आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज के मंगल निर्देशन में रविवार को जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर का 20 वां साप्ताहिक सामूहिक जिनाभिषेक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर वीर नगर जैन बाग में आचार्य श्री नयनसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में हुआ। प्रथम क्रम में रविवार को पधारे सभी श्रावक भाइयों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। इन बंधुओं ने आचार्य श्री के सान्निध्य में अभिषेक एवं शांतिधारा कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आचार्य श्री के मंगल सान्निध्य एवं आशीर्वाद स्वरूप सभी उपस्थित श्रावकों ने आनंदमय रूप से अभिषेक एवं शांतिधारा की। आचार्य श्री के सम्मुख गुरु वंदना प्रस्तुतकी। अग्रिम क्रम में सभी जिनागम पंथी श्रावक संघ सहारनपुर परिवार की ओर से अजय जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, अतुल जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, सुशील जैन एवं सभी मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया गया। इन्होंने सभी व्यवस्था का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में योगदान दिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page